Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA : गांजा तस्करी का केंद्र बने राउरकेला-झारसुगुड़ा, मोर्या एक्सप्रेस से चढ़ाया गया 30 किलो गांजा रांची में जब्त, निशाने पर RPF-GRP

  • राउरकेला और झारसुगुड़ा आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका की गोपनीय जांच करा रही जिला पुलिस 

RANCHI/ROURKELA. गांजा तस्करी को लेकर ओडिशा के दो रेलवे स्टेशन राउरकेला और झारसुगुड़ा पुलिस की जांच का केंद्र बन गये है. ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी के मामले में राउरकेला सबसे आगे है. यहां पहले भी गांजा तस्करी के मामले पकड़े जा चुके हैं. यहां तक राउरकेला पार्सल से भी अवैध रूप से गांजा बुकिंग और तस्करी में रेलकर्मियों की संलिप्तता सामने आ चुकी है.

इसमें जांच के बिंदुओं को लेकर हर बार आरपीएफ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जाते रहे हैं. सूचना है कि ट्रेने से गांजा तस्करी के लगातार आ रहे मामलों को लेकर ओडिशा पुलिस मुख्यालय राउरकेला और झारसुगुड़ा आरपीएफ के अलावा जीआरपी के भूमिका की गोपनीय जांच करा रहा है.

एक बार फिर गांजा बरामदगी के साथ राउरकेला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच आरपीएफ की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है. कारण यह है कि हटिया आरपीएफ पोस्ट तथा फ्लाइंग टीम ने रांची स्टेशन पर 15027 (मौर्य एक्सप्रेस) से 14 पैकेज गांजा जब्त किया है. यह गांजा  राउरकेला (ओडिशा) से खरीदा था और रांची के बस स्टैंड में इसकी डिलेवरी की जानी थी. इस बीच आरपीएफ ने गोपनीय सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त कर लिया.

गोपनीय सूचना पर मोर्या एक्सप्रेस के एसी कोच में की गयी जांच 

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार हटिया आरपीएफ पोस्ट तथा फ्लाइंग टीम ने मिली सूचना पर रांची स्टेशन पर 15027 (मौर्य एक्सप्रेस) में कोच B 1 की जांच की और दो बैग से गांजा के पैकेज बरामद किये. कोच से अभिषेक सिंह, उम्र 31 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र सिंह, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार और गोविंद कुमार, उम्र 33 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र बिन, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार को पकड़ा गया. दोनों ने स्वीकार किया कि उनकी ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है.

इसकी सूचना एएससी मूरी को दी गई. उनकी मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई. तलाशी में अभिषेक सिंह के स्काई ब्लू ट्राली बैग से 8 पैकेट तथा गोविंद कुमार के पास भूरे रंग के बैग से प्लास्टिक में लिपटे 6 पैकेट गांजा बरामद किये गये. एएससी मूरी के निर्देशानुसार सभी 14 पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जिसमें गांजा पाजिटिव पाया गया. माप में यह 30 किलो गांजा मिला जिसे हटिया पार्सल कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है.
राउरकेला से लाया जा रहा था गांजा, रांची में होनी थी डिलेवरी 

दोनों ने आरपीएफ को बताया कि गांजा राउरकेला (ओडिशा) से खरीदा था और ट्रेन से इसे लेकर वह रांची आये थे. बस स्टैंड जाकर राकेश नामक व्यक्ति के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहे थे. बरामद गांजा व दोनों  आरोपियों को जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 3,00,000 रुपये है. इस अभियान में आरपीएफ हटिया पोस्ट के अधिकारी एवं कर्मचारी एसआइ साधना कुमारी, सीटी दीपक कुमार और फ्लाइंग टीम रांची में एएसआई अनिल कुमार, एचसी दिनेश प्रसाद, सीटी प्रदीप कुमार और सीटी वीएल मीना शामिल रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...