Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

RAIPUR : RPF इंस्पेक्टर गये छुट्टी पर, चोरों ने घर में लगा दी सेंध, … लेकिन दर्ज नहीं कराई FIR !

RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में एक आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर चोरों ने सेंध लगा दी है. बताया जाता है कि इंस्पेक्टर 5 दिनों की छुट्टी पर गये थे तभी चोरों ने उनके रेलवे क्वार्टर में सेंध लगा दी. हालांकि अब तक इस मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कराये जाने की सूचना है. वेबपोर्टल लल्लूराम डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर रेल मंडल के इंस्पेक्टर के अवकाश के दौरान ही चोरों ने घर में सेंध लगायी है.

बताया जाता है कि इंस्पेक्टर ने पुलिस को तो चोरी की सूचना दी है लेकिन अब तक इसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज करायी है. हालांकि इंस्पेक्टर व आरपीएफ पाेस्ट के स्तर पर जवान व मुखबिर चोरों का पता लगाने में जुट गये है. इसमें पुलिस के अधिकारी व जवानों का सहयोग लिया जा रहा है. हालांकि महकमे में यह सवाल उठाया जा रहा कि जब चोरी हुई तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं करायी गयी? विभाग के अधिकारी व जवान इसके निहातार्थ निकाल रहे हैं.

अब बड़ा सवाल यह है कि अगर चोर पकड़े गये और चोरी का समान वापस मिल गया तो पुलिस किस नियम कानून के तहत उसे आरपीएफ इंस्पेक्टर को वापस करेगी और चोरों को क्या केस दर्ज कर जेल भेजा जायेगा ? जाहिर से बात है कि अगर चोर पकड़ा जाता है बिना कानूनी कार्रवाई के सामान तो इंस्पेक्टर साहब को अनाधिकृत तरीके से मिल जायेगा लेकिन चोरों पर केस तो फर्जी ही लगेगा ?

इसमें यह बात भी है कि अगर केस दर्ज करायी जाये तो चोरी का आकड़ा सही देना होगा. लेकिन डर यह भी है कि कही बरामदगी में सामान, गहने और कैश का पूरी जानकारी जाने से डिपार्टमेंट इंक्वायरी न शुरू हो जाये?

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...