Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे ट्रैक पर कचरा फेंकते viral video पर रेलवे का जबाव आया – कर्मचारी को हटाया, ठेकेदार पर लगाया जुर्माना

garbage on railway track . हाल में सोशल मीडिया पर ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ. 49 सेकेंड के वीडियो में रेलवे का एक कर्मचारी चलती ट्रेन से ट्रैक पर कचरा फेंकते हुए नजर आ रहा है. पास खड़े पैसेंजर उसे रोकते हैं, लेकिन वह नहीं रुकता और मुस्कुराता रहा. उसका कहना था कि डस्टबीन भर गया है तो उसे चलती ट्रेन में कहां खाली कराया जाये.

यह घटना ट्रेन नंबर 04115 में हुई. ये ट्रेन मुंबई से प्रयागराज की ओर जा रही थी. अब इस पर रेलवे का जवाब भी आया है. उसने बताया कि कर्मचारी समेत ठेकेदार पर भी एक्शन ले लिया गया है.

वीडियो में ट्रेन के दरवाजे के पास कुछ लोग बैठे दिखते हैं. जहां कंचन लाल डस्टबिन का कचरा ट्रेन से बाहर सीधे ट्रैक पर फेंकते हुए दिख रहे हैं. इस पर एक शख्स उनसे पूछता है, “ये डस्टबिन क्यों लगा रखा है फिर?” वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है “ये है इंडियन रेलवे की हालत, सीनियर कर्मचारी कचरा बाहर फेंक रहे और ये बोलते हैं देश को आगे बढ़ाएंगे”. इस पर कर्मचारी हंसता है वहीं कहता है “रात में बाहर जाकर कहां खाली करेंगे?”

देखिए वीडियो.

https://x.com/KantInEast/status/1897366543115460885

मामले में रेलवे का जवाब आया 

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की ओर से बताया गया कि ये घटना 27 फरवरी की है. वीडियो में दिख रहा शख्स कंचन लाल ट्रेन का ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) है. उसे पद से हटा दिया गया है और ठेकेदार पर भी जुर्माना लगाया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

खुला मंच/विचार

जमशेदपुर प्रभात खबर में समाचार संपादक की भूमिका निभा चुके हैं लेखक व पत्रकार नीरज मिश्रा     महाकुंभ के 48 दिनों की सामाजिक विविधता...