Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

समस्तीपुर रेलमंडल में चलाया गया बड़ा चेकिंग अभियान, रेलवे ने एक ही दिन में वसूले 34 लाख

PATANA.  ईसीआर के समस्तीपुर रेलमंडल ने टिकट जांच का बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में रिकार्ड 34 लाख से अधिक की वसूली कर ली है. अभियान में 190  से अधिक टिकट जांच कर्मियों को लगाया गया था. यह अभियान एक साथ आधा दर्जन स्टेशनों पर चलाया गया इसमें कुल 4256  बेटिकट यात्री पकड़े गये. उनसे बतौर जुर्माना 34 लाख की वसूली की गयी.

समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में जांच की पुष्टि की और बताया कि अभियान एक साथ 8 से अधिक स्टेशन व ट्रेनों में चलाया गया. इसका सार्थक परिणाम सामने आया है. अभियान में बड़ी संख्या उन यात्रियों को पकड़ा गया जो बिना टिकट थे. कई अनबुक लगेज के मामले में पकड़े गये.

अभियान गुरुवार को 29 फरवरी को दिन भर चला. इसमें मंडल को रिकॉर्ड राजस्व मिला है. बताया जाता है कि माह के अंतिम दिन निर्धारित राजस्व कोटा बढ़ाने के लिए रेलवे ने यह अभियान चलवाया था. इसमें समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर जांच की गयी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...