Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Maha Kumbh : आरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने खाेया आपा, सीआई को पीटा, वॉकी-टॉकी से सिर पर वार
    रेल न्यूज

    Maha Kumbh : आरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने खाेया आपा, सीआई को पीटा, वॉकी-टॉकी से सिर पर वार

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    श्रद्धालुओं को छोड़ आपस में भिड़े रेलवे कर्मी - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Jhunsi Railway Station. महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के दबाव ने प्रशासनिक अधिकारियों का ब्लड प्रेशर बढ़ा दिया है. आलम यह है कि झूसी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं को संभालने में जुटे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर और वाणिज्य के अधिकारी आपस में भिड़ गए. घटना प्रयागराज के झूंसी स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर की है. यह टकराव आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह और मेला इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे कॉमशियल इंस्पेक्टर  विनय कुमार यादव के बीच तानातानी के बाद शुरू हुआ था.

    अचानक से मची अफरातफरी के बीच रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था संभालने में जुटे रेलवे के लोग ही आपस में भिड़े गये. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर मेला   नाराज कॉमर्शियल के लोगों ने लामबंद होकर काम ठप कर दिया.

    आरोप है कि महाकुंभ मेला इंचार्ज रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव को आरपीएफ के एक दारोगा ने बुरी तरह से पीट दिया. वॉकी-टॉकी से उनका सिर भी फोड़ दिया. मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने लहूलुहान कॉमर्शियल इंस्पेक्टर को बचाया और सेंट्रल हॉस्पिटल ले गए. कमर्शियल डिपार्मेंट से जुड़े मेला इंचार्ज विनय कुमार यादव की पिटाई से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है. विनय यादव वाणिज्य निरीक्षक हैं, जबकि आरोपी जशवीर सिंह आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर है.

    वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव के अनुसार, वह झूंसी रेलवे स्टेशन पर ही श्रद्धालुओं को गाइड कर रहे थे. उन्होंने आईडी कार्ड भी लगा रखा था. उनके साथ ड्यूटी में दो और टीटीई भी थे. इसी दौरान सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह उन्हें हटाने लगे. परिचय बताने के बाद भी वह नहीं समझे और कहासुनी होने लगी, तभी जसवीर सिंह ने वॉकी-टॉकी से उनके सिर पर वार कर दिया. अन्य सिपाहियों ने धक्का मुक्की की.

    NER/BSB के पीआरओ अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की दिशा तय की जायेगी.

    Jhunsi Railway Station Maha Kumbh
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleहल्दिया विधायक खड़गपुर डीआरएम से मिली, हल्दिया-चेन्नई एक्सप्रेस शुरू करने समेत ट्रेनों को समय से चलाने की मांग
    Next Article Loco Pilot से करायी लगातार 60 घंटे की ड्यूटी, मालगाड़ी छोड़कर उतरे तो किये गये बुकअप, तबीयत बिगड़ी
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group