Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Lucknow : स्टेशन मास्टर को बांधकर झाड़ियों में फेंका, दो घंटे ठप रहा ट्रेनों का परिचालन

Lucknow. पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चौकाघाट स्टेशन से एक अचंभित कर देने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार, 17 जुलाई को वहां तैनात स्टेशन मास्टर को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्टेशन मास्टर ऑफिस की पीछे की झाड़ियों में रस्सी से बांधकर फेंक दिया था.

किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं थी, क्योंकि घटना के समय चौकाघाट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ कोई सहायक उपस्थित नहीं था.

जिस समय इस घटना की जानकारी मिली, स्टेशन मास्टर होश में नहीं थे. अब तक भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह कितना बड़ा संयोग और दुर्भाग्य था कि चौकाघाट स्टेशन पर उस समय कोई पॉइंट्समैन मौजूद नहीं था, जिसके कारण यह घटना कई घंटों तक किसी की संज्ञान में नहीं आ सकी.

इस घटना का सबसे भयानक प्रभाव रेल परिचालन पर पड़ा. मेन लाइन पर करीब दो घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...