Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन (AIRPFA) के पूर्व महामंत्री यूएस झा का निधन

NEW DELHI.  ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन (AIRPFA) के पूर्व महामंत्री यूएस झा (US Jha) के निधन की खबर आ रही है. वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे थे. आरपीएफ  एसोसिएशन को एक मुकाम पर पहुंचाने वाले यूएस झा ने एसोसिएशन को मान्यता दिलाने से लकर आरपीएफ के जवानों की समस्याओं को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी.

यूएस झा की पहल पर तत्कालीन अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने आरपीएफ एसोसिएशन को मान्यता प्रदान की थी. हालांकि बाद में आरपीएफ में आईपीएस की पदस्थापना के विरोध को लेकर एसोसिएशन निशाने पर आ गया और आइपीएस लॉबी की आंख की किरकिरी बने यूएस झा को आखिर कानूनी रूप से ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन से बाहर कर ही दिया गया. रेलमंत्री की पहल पर 5 अक्टूबर को जारी एक आदेश में यूनियन से रिटायर्ड पदाधिकारियों की मान्यता समाप्त करने का आदेश जारी किया गया था.

इसके बाद से ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन (AIRPFA) से यूएस झा की विदाई हो गयी थी. मालूम हो कि वर्ष 2012 में तत्कालीन रेलमंत्री ने रेलवे के अन्य मान्यताप्राप्त संगठनों की ही भांति आरपीएफ एसोसिएशन में भी उसके संविधान के अनुरूप अध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर रिटायर्ड आरपीएफ कर्मियों के चयन की अनुमति दी थी. अपने जीवन काल में यूएस झा लगातार आरपीएफ की समस्याओं को लेकर गंभीर बने रहे और विभिन्न मंचों पर उन्हें उठाते रहे. यूएस झा को निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि1

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...