Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » आद्रा : वार्किंग सिस्टम में छेड़छाड़ का विरोध, लोको पायलटों ने किया प्रदर्शन
    देश-दुनिया

    आद्रा : वार्किंग सिस्टम में छेड़छाड़ का विरोध, लोको पायलटों ने किया प्रदर्शन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 12, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों पर की जा चुकी है कार्रवाई, आंदोलन की चेतावनी

    आद्रा. रेलवे के वर्किंग सिस्टम में छेड़छाड़ कर मनमाने तरीके से डयूटी रोस्टर तय करने और लोको पायलटों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने आद्रा में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन् में बड़ी संख्या में लोको पायलट व सह पायलट मौजूद थे. इससे पूर्व लोको पायलटों ने डीआरएम कार्यालय तक रैली निकालकर प्रताड़ना के लिए सीनियर डीडीइी ओपी शशिकांत कुमार और सीनियर डीओएम राजेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    लोको चालकों का कहना था मनमाने तरीके से बनाये जा रहे सिस्टम में रेलवे के नियमों को ध्वस्त कर दिया गया है और लोको पायलटों को जबरन नियम के विपरीत काम करने को मजबूर किया जा रहा. मनमाने कार्य का विरोध करने पर अब तक एक दर्जन से अधिक लोको पायलट और सहपायलट को चार्जशीट और कार्रवाई का दंश झेलना पड़ा है. लोको चालकों ने बताया कि उनसे हेडक्वार्टर बाइपास कर काम करने को कहा जा रहा है जबकि उस अवधि के लिए कोई अतिरिक्त माइलेज भी नहीं दिया जा रहा.

    डीआरएम कार्यालय पर किये गये प्रदर्शन में चालकों ने रेल चक्का जाम करने तक की धमकी दी. आक्रोश प्रदर्शन में लोको पायलटों ने नया वर्किंग सिस्टम डिवेलप करने का विरोध किया और कहा कि इसके लिए वह जोरदार आंदोलन छेड़ेंगे. प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल कामरेड एसपी सिंह कर रहे थे. आंदोलन को धार देने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जोनल सेक्रेट्री एके राउत और साउथ इर्स्टन रेलवे के डिविजनल सेकेट्री जेसी महतो भी मौजदू थे. प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र डीआरएम शरत कुमार श्रीवास्तव को सौंपा. डीआरएम ने लोको पायलटों की मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया.

    प्रदर्शन में शामिल लोको पायलटों ने बताया कि वर्किंग सिस्टम में बदलाव कर उन्हें मानसिक और शारीरिक के अलावा आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है. नियम विपरीत कार्य का विरोध करने पर चालकों को चार्टशीट और पनिस्टमेंट दिया जा रहा है. अब तक 15 से 20 चालकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. प्रदर्शन में चालक सीनियर डीइइ ओपी और सीनियर डीओएम का कार्टून भी लेकर चल रहे थे जिसमें यह बताया गया था कि अधिकारी किस तरह रेलकर्मियों को प्रताड़ित कर रहे है.

    https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=389084388519214&id=100022529691802
    loco poilet protest in adra
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपटना : शराब पीकर आये चालक को नहीं दी गयी ट्रेन में डयूटी
    Next Article कोयला चोरी में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी व हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group