Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Agra Cantt कांड पर स्टेशन मास्टरों का देशव्यापी आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन, आरपीएफ कर्मियों की बर्खास्तगी पर अड़े
    आरपीएफ-जीआरपी

    Agra Cantt कांड पर स्टेशन मास्टरों का देशव्यापी आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन, आरपीएफ कर्मियों की बर्खास्तगी पर अड़े

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 13, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन आया सामने, पीड़ित DY SS के परिजनों ने भी वापस मांगा “सम्मान” 

    Agra/New Delhi. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों द्वारा ऑन-ड्यूटी डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (डिप्टी एसएस) नरेंद्र चहर के साथ की गई बर्बरता के खिलाफ देशभर के रेल कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा है. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA) समेत कई बड़े रेल संगठनों ने इस घटना के विरोध में देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है. वहीं आगरा में विभिन्न संगठनों ने घटना पर विरोध दर्ज कराया है. यूनियन नेताओं ने आरपीएफ पोस्ट पर भी जाकर प्रदर्शन किया.

    देशभर में स्टेशन मास्टरों का ‘काली पट्टी’ प्रदर्शन

    ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को देश के लगभग सभी हिस्सों में स्टेशन मास्टरों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर ऑन-ड्यूटी काम किया. रेल कर्मियों का कहना है कि स्टेशन मास्टर भारतीय रेलवे का मुख्य चेहरा होता है, जो हर यात्री की मदद के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहता है. अगर ऑन-ड्यूटी जिम्मेदार अधिकारियों को ही सुरक्षा बल के जवान अपराधियों की तरह घसीटेंगे और पीटेंगे, तो कोई भी कर्मचारी किस हौसले और सुरक्षित माहौल में अपनी ड्यूटी कर पाएगा.

    Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, ट्रांसफर व FIR, जांच कमेटी गठित

    रेलवे यूनियनों और स्टेशन मास्टरों की प्रमुख मांगें

    सिर्फ निलंबन (सस्पेंशन) से असंतुष्ट रेल कर्मचारी संगठनों और पीड़ित अधिकारी ने प्रशासन के सामने अपनी दोटूक मांगें रखी हैं:

    • दोषी आरपीएफ जवानों की तत्काल बर्खास्तगी (टर्मिनेशन): स्टेशन मास्टर एसोसिएशन और पीड़ित डिप्टी एसएस नरेंद्र चहर (जो पूर्व नौसैनिक भी हैं) का कहना है कि निलंबन केवल एक अस्थायी प्रक्रिया है. खाकी का दुरुपयोग करने वाले इन जवानों को सेवा से पूरी तरह बर्खास्त किया जाए.
    • दोषियों का इंटर-रेलवे ट्रांसफर: प्रदर्शनकारी संगठनों की मांग है कि घटना में शामिल सभी 4-5 आरपीएफ कर्मियों और उनके मददगारों को इस जोन से दूर स्थानांतरित किया जाए ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें.
    • कड़ी कानूनी कार्रवाई और जीआरपी में एफआईआर: घटना में शामिल आरपीएफ जवानों और उनके साथ मौजूद बाहरी तत्वों के खिलाफ जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) में सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए.
    • ऑन-ड्यूटी रेल कर्मियों को सुरक्षा की गारंटी: यूनियनों ने मांग की है कि भविष्य में किसी भी स्टेशन मास्टर या रेल कर्मी के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार न हो, इसके लिए रेलवे बोर्ड ठोस सुरक्षा गाइडलाइंस जारी करे.

    बड़ी कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

    कर्मचारी संगठनों ने साफ कर दिया है कि रेलवे प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा. यदि आरोपियों के खिलाफ ‘टर्मिनेशन’ जैसी सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है, जिससे आगामी दिनों में रेल संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका है.

    Agra Cantt स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, RPF अधिकारी-जवानों ने डिप्टी एसएस को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल…

    रेलवे बोर्ड तक तक पहुंची आवाज

    आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों द्वारा ऑन-ड्यूटी डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (डिप्टी एसएस) नरेंद्र चहर के साथ की गई बर्बरता की आवाज रेलवे बोर्ड तक पहुंची है. फिलहाल 4 आरपीएफ जवानों को निलंबित (सस्पेंड) किया गया है. हालांकि पीड़ित अधिकारी और रेलवे यूनियनों ने इसे नाकाफी बताते हुए आरोपियों की बर्खास्तगी (टर्मिनेशन) की मांग की है. वहीं डिप्टी एसएस की पत्नी ने इस मामले में डीआरएम से पति का खोया सम्मान वापस करने की मांग दोहरायी.

    सांसद राजकुमार चाहर ने कमांडेंट को लगायी फटकार

    स्थानीय सांसद राजकुमार चाहर ने भी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली. उन्होंने आरपीएफ कमांडेंट को फटकार लगायी और कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर बताया. घटना के विरोध में भारतीय मजदूर संघ, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ और ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA) पूरी तरह से लामबंद हो गए हैं. इसके बाद देशभर के स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया.

    आगरा कैंट रेलवे स्टेशन (Agra Cantt Railway Station) आगरा न्यूज (Agra News) आरपीएफ बर्बरता (RPF Brutality) काली पट्टी प्रदर्शन (Black Band Protest) नरेंद्र चहर (Narendra Chahar) रेल यूनियन प्रदर्शन (Railway Union Protest) रेलवे समाचार (Railway News) स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA)
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के दौरे से पहले चंडीगढ़ और जालंधर रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
    Next Article आगरा कैंट बवाल : Dy SS की पिटाई के सच पर बैठी हाई-लेवल कमेटी, RPF का दावा – ‘चेन पुलिंग’ पर हुआ था विवाद!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group