Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » सफर में ‘सौदा’ : जब TTE बेचने लगे ट्रेन की बर्थ, तो बढ़ने लगीं लूट की वारदातें!
    बोर्ड/जोन

    सफर में ‘सौदा’ : जब TTE बेचने लगे ट्रेन की बर्थ, तो बढ़ने लगीं लूट की वारदातें!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 13, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • कलकत्ता हाईकोर्ट ने पैसे लेकर सीट देने वाले TTE पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश 
    • 2009 में तीस्ता-तोरसा एक्सप्रेस में नशाखुराने के मामले में सुनवाई में की सख्त टिप्पणी

    KOLKATA. भारतीय ट्रेनों में यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक बेहद गंभीर और आंखें खोलने वाली टिप्पणी की है. अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रेनों में खाली बर्थ को कुछ टिकट परीक्षकों (TTE) द्वारा इस तरह बेचा जाता है, जैसे बाजार में सब्जियां बिक रही हों. कोर्ट के अनुसार, चंद पैसों के लालच में की जाने वाली यह लापरवाही ही ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने (जहरखुरानी) की घटनाओं का मुख्य कारण बनती है.

    अपराधियों को सीधे आमंत्रण

    जस्टिस राजशेखर मंथा और जस्टिस बिस्वरूप चौधरी की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि जब जनरल टिकट वाले यात्रियों या बाहरी लोगों को बिना किसी उचित सत्यापन के, पैसे लेकर स्लीपर या एसी कोच की खाली सीटें दे दी जाती हैं, तो अपराधियों को सीधे मासूम यात्रियों तक पहुंचने का मौका मिल जाता है. कोर्ट ने पाया कि ट्रेनों में सुरक्षा के जिम्मेदार अधिकारी अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रहे हैं.

    17 साल पुराने मामले से खुला सच

    यह तल्ख टिप्पणी साल 2009 में तीस्ता-तोरसा एक्सप्रेस में हुई एक दर्दनाक घटना की सुनवाई के दौरान आई. उस वक्त न्यू जलपाईगुड़ी से सियालदह जा रहे दो यात्रियों ने टीटीई को पैसे देकर रिजर्व्ड कोच (S-8) में बर्थ ली थी. रास्ते में अपराधियों ने उनसे दोस्ती कर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. इस लूटपाट में सुनील कुमार दास नामक यात्री की जान चली गई.

    हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

    अदालत ने मामले में पुलिस जांच की कमियों (जैसे विसरा जांच न होना) के कारण आरोपियों की हत्या की सजा तो बरकरार नहीं रखी, लेकिन उन्हें नशीला पदार्थ देने का दोषी माना. इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने इस फैसले की प्रति पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक सहित देश के तमाम रेलवे अधिकारियों को भेजने का आदेश दिया है ताकि पैसे लेकर अवैध रूप से बर्थ बेचने वाले रेल कर्मियों पर तुरंत और कठोर कार्रवाई की जा सके.

    RAILWAY SECURITY tte कलकत्ता हाईकोर्ट जहरखुरानी ट्रेन में लूटपाट तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस भारतीय रेलवे यात्री सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleआगरा कैंट में स्टेशन मास्टर पर हमला गंभीर कृत्य, RPF के आरोपी जवान बर्खास्त किये जाये : UMRKS
    Next Article पीएम मोदी के दौरे से पहले चंडीगढ़ और जालंधर रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group