PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को घटित घटना को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया है. संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि आरपीएफ इस बात को भूल गई कि वह हमारी व्यवस्था में है, हम उनकी व्यवस्था में नहीं है. वह हमारी सुरक्षा और हमारे साजो सामान की सुरक्षा के लिए रेल में तैनात किए गए हैं, ना की हमसे संघर्ष करने के लिए.
दिन-प्रतिदिन RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के अधिकारी जवान मर्यादा भूलते जा रहे. स्टेशन मास्टर पूरे स्टेशन का व्यवस्थापक होता है. उसकी व्यवस्था में आरपीएफ पोस्ट से लेकर सीआईटी कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेशन कार्यालय, पार्सल कार्यालय यहां तक की पूरे स्टेशन होता है. सबका उत्तरदायित्व के अलावा ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी भी स्टेशन मास्टर की होती है.
उसी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ जघन्य कृत्य की उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ घोर निंदा करता है. रूपम पांडेय ने कहा कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. आरोपियों को बर्खास्त किया जाये. ऐसा नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब कर्मचारियों के बाद अधिकारी के ऊपर हमले होंगे.
उन्होंने बयान जारी कर प्रशासन से अपील की है कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के आरोपी जवानों पर श्रमिक व रेल हित में अभिलंब कड़ी कार्रवाई की जाये अन्यथा संघ अपनी ओर से कड़े कदम उठाने को बाध्य होगा.
Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने कहा कि प्रयागराज मुख्यालय में उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद चारों आरोपियों को सरस्पेंड किया गया है और जांच के बाद नौकरी से बाहर करने का आश्वासन भी मिला है. इस मौके पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री बंसी बदन झा, एके दीक्षित और शाखा, मंडल के तमाम पदाधिकारी पीड़ित के साथ है.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































