Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » DG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट
आरपीएफ-जीआरपी

DG/IG/RPF साहब… धन्य हैं आपके अफसर, आरोपी को बना दिया गवाह, जांच के नाम पर लीपापोती कर दे दी क्लीनचिट

News DeskBy News DeskJuly 18, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
क्या ऐसे होगी शिकायतों की जांच - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • झारसुगुड़ा के सरडेगा (MCL) रनिंग रूम शराबखोरी की जांच में IPF/JSG ने कर दिया बड़ा खेल !    
  • रेलकर्मियों ने कहा – रनिंग रूम रेलवे का क्षेत्राधिकार, यहां तमाम सुविधाएं रेलवे के खर्च पर संचालित  
  • रनिंग रूम के केयरटेकर ने दिया बयान – रेलवे क्षेत्र से बाहर का मामला, दिख रहे लोग रेलकर्मी ही नहीं

JHARSUGUDA. झारसुगुड़ा से जुड़े सरडेगा (MCL) रनिंग रूम में शराबखोरी के वायरल वीडियो को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर दिये गये जांच निर्देश को झारसुगुड़ा के आरपीएफ अधिकारियों ने जिस तक से निपटाया है उससे केस को लेकर गंभीरता, RPF की कार्यप्रणाली और आरपीएफ प्रभारी की कार्यदक्षता और भूमिका पर रेलकर्मी ही सवाल उठाने लगे हैं.

एक्स पर आयी शिकायत पर आरपीएफ ने आनन-फानन में जांच की और कुछ घंटों में ही निष्कर्ष निकाल दिया कि शिकायत आधारहीन और फर्जी है. यही नहीं निष्कर्ष को आनन-फानन में आरपीएफ के चक्रधरपुर मुख्यालय ने एक्स पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया.

रेलवे बोर्ड संचालित एक्स” पर आयी शिकायत को IPF/JSG ने गंभीर नहीं माना !

झारसुगुड़ा में आरपीएफ के प्रभारी योगेंद्र कुमार है. एक्स से रेलवे बोर्ड स्तर पर आयी सूचना पर मामले की जांच RPF ASI केके कुंतिया को सौंपी थी. आरपीएफ के आला अधिकारी ही मानते हैं कि प्रभारी योगेंद्र कुमार ने शिकायत को गंभीर नहीं माना, ओर किसी वरीय अनुभवी अधिकारी से इसका जांच कराने की जरूरत ही नहीं समझी.

जांच अधिकारी केके कुंतिया ने सरडेगा रनिंग रूम के सीसी यानी सिर्फ केयर टेकर किशोर चंद्र प्रधान का बयान लिया. जिन्होंने बताया कि वीडियो का दृश्य रेलवे का रनिंग रूम नहीं है और न ही इसमें दिख रहे लोग रेलकर्मी है. यह एमसीएल का इलाका है जो रेलवे क्षेत्राधिकार से बाहर का है.

यह भी पढ़ें : SER/CKP : सरडेगा MCL रनिंग रूम शराबखोरी कांड में रेलहंट के ट्वीट पर दो पर गिरी गाज

इसके अलावा आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर का बयान लिया जिन्होंने बताया के उनके स्तर पर कोई ऐसी शिकायत नहीं आयी है. इसके बाद पोस्ट प्रभारी योगेंद्र कुमार ने शिकायत को बेसलेस और आधारहीन बताकर चक्रधरपुर मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी जिसे एक्स’ पर अपलोड कर दिया गया. दिलचस्प है कि इसी वीडियो के आधार पर दो लोगों की पहचान रेलकर्मियों के रूम में होने के बाद दोनों को रेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया था.

यह क्लिक कर देखें पूरी शिकायत और आरपीएफ की रिपोर्ट 

सीसी के बयान पर ही लिख दी रिपोर्ट, क्या मामले में किया गया बड़ा गोलमाल ! 

एमसीएल शराबखोरी मामले में आरपीएफ ने रिपोर्ट देने में जो जल्दीबाजी दिखायी वह उसके निष्पक्ष कार्यप्रणाली को सवालों में ले आती है. उस रेलकर्मी के बयान को आधार बनाया जो घटना स्थल यानी रनिंग रूम का प्रभारी होने के कारण मामले में स्वयं ही आरोपी हो जाता है. ऐसे में उसका बयान कितना मायने रखता है? आरपीएफ के लोग ही मानते है सबसे पहले रनिंग रूम के दूसरे लोगों से वीडियो की सत्यता की जांच करायी जानी चाहिए थी. इसके बाद अन्य लोगों का बयान लिया जाना चाहिए था. अगर यह रनिंग रूम नहीं है यह जांच में स्पष्ट किया जाना चाहिए था कि वीडियो एमसीएल में कहां का है?

झारसुगुड़ा से जुड़े सरडेगा (MCL) रनिंग रूम में शराबखोरी के वायरल वीडियो को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर दिये गये जांच निर्देश को झारसुगुड़ा के आरपीएफ अधिकारियों ने जिस तक से निपटाया है उससे केस को लेकर गंभीरता, RPF की कार्यप्रणाली और आरपीएफ प्रभारी की कार्यदक्षता और भूमिका को सवालों में खड़ा कर है.

यह भी पढ़ें : CKP DIVISION के सरडेगा रनिंग रूम में धमाका, खाना बनाने वाले दो कर्मचारी झुलसे, बड़ा हादसा टला

अब सवाल यह उठता है आरपीएफ ने ऐसा क्यों नहीं किया? क्या इस मामले में कुछ बड़ा हुआ है? इस बात की चर्चा पूरे चक्रधरपुर डिवीजन और आरपीएफ महकमें में चल रही है. इस संदेह को इसलिए भी बल मिलता है कि आरोपी रेलवे मेंस यूनियन का कैडर है जिसकी अधिकारियों और यूनियन नेताओं में गहरी पैठ है. कुछ लोको पायलटों ने नाम सामने नहीं लगाने की शर्त पर रेलहंट को बताया कि यह वीडियो चार माह पुराना रनिंग रूम का ही है. इसमें सीसी भले ही नहीं दिख रहे लेकिन वह भी उस गतिविधि का हिस्सा थे. इसलिए अपने बचाव में उन्होंने यह बयान दिया है.  क्योंकि इसी वीडियो पर सीनियर डीईई (ओपी) ने दो रेलकर्मियों को निलंबित किया है.

रेलवे बोर्ड की शिकायत पर उठ रहे गंभीर सवाल, जबाव आरपीएफ के पास

यहां बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि रेलवे बोर्ड स्तर से आयी शिकायत को लेकर कितनी गंभीरता दिखायी गयी? RPF ने सत्यता जानने के लिए जांच में किन बिंदुओं को आधार बनाया ? वायरल वीडियो में दिख रहे रेलकर्मियों का बयान लिया गया ? स्थल की जांच व पहचान की ? वीडियो के काल खंड की जानकारी ली? घटनाक्रम में सक्षम पदाधिकारियों का पक्ष जाना गया ? जांच को निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए क्या जरूरी सभी साक्ष्य ले लिये गये थे ? रेलवे सुरक्षा से जुड़े इस मामले में जो गंभीरता आरपीएफ से दिखाने की उम्मीद रेलवे करता है क्या वह इसमें दिखायी गयी? शायद इन सवालों के जबाव न में होंगे. एक्स पर भेजी गयी रिपोर्ट तो कुछ ऐसी ही इशारा कर रही है.

वीडियो एमसीएल रनिंग रूम का और रेलवे के क्षेत्राधिकार का मामला : शशि मिश्रा  

सरडेगा रनिंग रूम शराबखोरी के मामले में जब रेलहंट ने दूसरे यूनियन नेताओं से बात की तो पूरा मामला ही पलटता नजर आया. रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने रनिंग रूम केयर टेकर सीसी केसी प्रधान के उस बयान पर हैरानी जतायी कि वह इलाका रेलवे के क्षेत्राधिकार में नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्होंने वीडियो को देखा है और दावे के साथ कह सकते है कि वह सरडेगा रनिंग रूम है.

रनिंग रूम यहां कंटेनर में बनाया गया है जिसका पूरा खर्च रेलवे का है. यहां रेलवे का पूरा सिस्टम (रेलवे ट्रैक, सिग्नल, रेलकर्मियों के ठहरने का इंतजाम, सफाई व सिस्टम पर खर्च) काम कर रहा है ऐसे में यह कहना कि यह रेलवे के क्षेत्राधिकार का मामला नहीं पूरी तरह भ्रामक है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी लोको पायलट दिवाकर कुमार की गतिविधियां काफी संंदिग्ध रही है. इस मामले को रेलवे मेंस कांग्रेस ने रेल प्रशासन के समक्ष कई मंचों पर उठाया लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया. ऐसा प्रतीत होता है रेल प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

…. जारी ….

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा. 

Spread the love
alcohol consumption CHAKRADHARPUR DIVISION DG/IG/RPF Sir... Your officers are blessed in a half-hearted investigation Jharsuguda RPF Inspector Jharsuguda Sardega (MCL) Running Room the accused was made a witness and given a clean chit they made the accused a witness and gave him a clean chit
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticlePM Modi चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी, बिहार व बंगाल मिलेगी 12 हजार करोड़ की योजनाएं
Next Article KODARMA : कोडरमा रेलवे स्टेशन पर RPF ने 9 नाबालिग समेत 14 को बचाया, दो मानव तस्कर गिरफ्तार
News Desk
  • Website

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group