Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP DIVISION के सरडेगा रनिंग रूम में धमाका, खाना बनाने वाले दो कर्मचारी झुलसे, बड़ा हादसा टला
बोर्ड/जोन

CKP DIVISION के सरडेगा रनिंग रूम में धमाका, खाना बनाने वाले दो कर्मचारी झुलसे, बड़ा हादसा टला

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 23, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रनिंग रूम में सुरक्षा और संरक्षा को लेकर चालकों ने उठाये सवाल, कहा – नहीं है कोई इंतजाम  
  • MCL रनिंग रूम बनाया गया लेकिन सुपरवाइजर के तौर पर किसी भी CLI की नियुक्ति नहीं 

ROURKELA. भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा और संरक्षा उपायों को दरकिनार करने का नतीजा बुधवार को चक्रधरपुर रेलमंडल के सरडेगा रनिंग रूम में नजर आया. यहां किचन के सिलिंडर की जर्जर पाइप में गैस लिकेज से धमाके के बाद आग लग गयी. इसमें खाना बना रहे दो कर्मचारी झुलस गये. दिलचस्प बात यह है कि भारी गर्मी के बीच कंटेनर में बनाये गये रनिंग रूम में आग से बचाव के काेई उपाय नहीं थे.

आगजनी से यहां अफरा-तफरी मच गयी और आराम कर रहे लोको चालक इधर-उधर भागने लगे. किसी तरह आग पर काबू पाया गया और झुलसे कर्मचारियों को एमसीएल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रनिंग रूम में किचन में लगी आग ने कई सवालों को जन्म दिया है जिसका जबाव रेल प्रशासन को खोजना है.

लोको पायलटों से मिली जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षा और संरक्षा के किसी मानक का अनुपालन नहीं किया जाता है. यहां आग से बचाव के कोई उपाय नहीं है. यहां तक अग्निशामक तक नहीं है. जबकि इस गर्मी में आग से बचाव के अलावा बालू और पानी का इंतजाम रहना चाहिए था लेकिन ऐसा कोई इंतजाम यहां नहीं किया गया है.

लोको चालकों ने रेलहंट से दबी जुबान में आपबीती बतायी और कहा कि अगर वह सिस्टम की कमियों की शिकायत करते हैं या यह बात रेल प्रशासन के सामने लाने का प्रयास करते है तो उन्हें हर तरह से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जाता है. ऐसे कई चालकों पर झूठी कार्रवाई की गयी है जबकि कई को निशाने पर रखा गया है.

सूत्रों की माने तो रसोई गैस सिलिंडर के पाइप में लिकेज की बात पहले से सामने आयी है लेकिन बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार की ओर से उसे बदलने को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी गयी जो आज हादसे का कारण बनी. दिलचस्प है कि यहां तैनात केयरटेकरों ने भी इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया. हादसे के शिकार यहां आराम कर रहे लोको पायलट भी हो सकते थे लेकिन यह संयोग की बात थी की बड़ा हादसा टल गया.

लोको पायलटों का कहना है कि सरडेगा को रनिंग रूम तो बना दिया गया लेकिन सुपरवाइजर के तौर पर किसी भी CLI की नियुक्ति नहीं की गयी है. ऐसे में रनिंग रूम का इंस्पेक्शन, यहां मेंटेनेंस के नाम पर किये जाने वाले खर्च, सेफ्टी उपाय आदि की जिम्मेदारी तय नहीं करने के लिए कौन लोग जिम्मेदार है, यह डीआरएम चक्रधरपुर को तय करना है ?

सरडेगा में दो-दो केयरटेकर लेकिन दोनों गायब !

सरडेगा रनिंग रूम में आगजनी ने कई सवाल खड़े किये हैं. सरडेगा (MCL ) के रनिंग रूम को लेकर वर्तमान में दो-दो केयर टेकर है. सीसी नहीं रहने के कारण पिछले एक साल से लोको पायलट दिवाकर कुमार को यहां केयरटेकर के रूप में तैनात रखा गया था. हालांकि बाद में ड्राफ्टेट सीसी केसी प्रधान की पोस्टिंग कर दी गयी लेकिन दिवाकर कुमार को केयरटेकर बनाये रखा है. इस तरह रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े दिवाकर को बिना ट्रेन चलाये ही रिलीविंग और निर्धारित माईलेज का पूर्ण भुगतान नियमों के विपरीत किया जा रहा है जो विजिलेंस जांच का विषय है. दो-दो केयरटेकर वाले सरडेगा रनिंग रूम में हादसे ने यहां की व्यवस्था की पोल खोल दी है. अब यह जांच का विषय है कि दो-दो केयर टेकर के रूप में तैनात लोगों की ड्यूटी कहां बनती है? उनका जॉब प्रोफाइल क्या है? रेलवे के लाखों रुपये वेतन-भत्ताें पर खर्च करने का आउटपुट क्या है?

डीआरएम तरुण हुरिया की चेतावनी बेअसर, ठेकेदार -यूनियन के बीच का गठजोड़ हुआ खतरनाक   

डीआरएम तरुण हुरिया ने भले ही सिस्टम के विपरीत जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रखी है लकिन झारसुगुड़ा-राउरकेला-सरडेगा में उनका आदेश बेमानी साबित हो रहा है. यहां रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकर्ता-पदाधिकारी ही निजी ठेकेदारों से सांठगांठ कर उनके सिस्टम का हिस्सा बन गये हैं. इंजन में बालू डालने का काम हो या गाड़ी चलवाने का या रनिंग रूम का काम, इसकी पूरी व्यवस्था ठेकेदार की जगह यूनियन के नेता संभाल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि यह बात  सीनियर डीईई (ओपी) अथवा दूसरे अफसरों से छुपी है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि ठेकेदार और अफसरों के बीच की कड़ी बन चुके ये यूनियन नेता अब रेलकर्मियों के हितों पर ही आघात कर रहे. उनके दबदबे का आलम यह है कि स्वयं मंडल संयोजक एमके सिंह समेत चारों केंद्रीय पदाधिकारी सब कुछ जानते-समझते हुए भी मौन हैं और इस भ्रष्टाचार का हिस्सा बन रहे !

रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा.  

Spread the love
DRM CHAKRADHARPUR Explosion in CKP division's Sardega running room major accident averted SOUTH EASTERN RAILWAY two food cooks burnt
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleलखनऊ रनिंग रूम में लोको पायलट पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने बोला हमला, भोजन को लेकर हुआ था विवाद
Next Article रेलवे ने माना Loco Pilots 13 से 15 घंटे तक ड्यूटी करने को मजबूर, काम के घंटों में की जा रही हेरफेरी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group