Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : पीएम मोदी के कार्यक्रम के मीडिया कवरेज पर विशेष फोकस, रेलवे के अलावा जनसंपर्क विभाग भी मुस्तैद
    रेल न्यूज

    TATANAGAR : पीएम मोदी के कार्यक्रम के मीडिया कवरेज पर विशेष फोकस, रेलवे के अलावा जनसंपर्क विभाग भी मुस्तैद

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 14, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • पिछले गलती नहीं दोहरने के लिए बरती जा रही सतर्कता, हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग पास
    • रेलवे से अलग राज्य सरकार के जिला जनसंपर्क विभाग ने भी पास जारी करने की व्यवस्था की है 

    JAMSHEDPUR. वह तिथि ने 21 नवंबर 2023. कार्यक्रम रेलवे का ही था, मुख्य अतिथि थी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस बार तिथि है 15 सितंबर 2024. कार्यक्रम रेलवे का है लेकिन मुख्य अतिथि है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. रेलवे अपने इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर जतन कर रहा है. इसलिए मीडिया कवरेज पर इस बार विशेष फोकस है. अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम के कवरेज के लिए अलग-अलग पास जारी किये जा रहे हैं.

    राष्ट्रपति वाले कार्यक्रम के मीडिया कवरेज में रेलवे के आला अधिकारियों से हुई चूक से तब किरकिरी भी खूब हुई थी. भेदभाव का आरोप लगा था और लोकल मीडिया की उपेक्षा का दंश यह हुआ कि निचले स्तर तक कार्यक्रम का समुचित प्रचार नहीं हो सका. रेलवे की इस चूक पर इस बार जमशेदपुर जिला प्रशासन गंभीर है. दूध का जला मठ्ठा फूक-फूककर पीने के अंदाज पर प्रशासन कार्य कर रहा है. इस बार लोकल मीडिया को भी पीएम के कार्यक्रमों से अहमियत के साथ जोड़ा जा रहा है.

    यही कारण है कि रेलवे से अलग राज्य सरकार के जमशदेपुर जिला प्रशासन ने भी मीडिया को लेकर अलग से व्यवस्था की है. चार स्तर पर जमशदेपुर जिला जनसंपर्क विभाग मीडिया कवरेज के लिए पास जारी कर रहा है. इसमें पीएम के सभी कार्यक्रम के लिए अलग-अलग पास जारी किये जा रहे हैं. इसमें बिष्टुपुर के रोड शो, बिष्टुपुर गोपाल मैदान के कार्यक्रम के अलावा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म और रेलवे स्टेशन पार्किंग के लिए अलग-अलग पास जारी किये जा रहे हैं.

    1891 में स्थापित कालीमाटी रेलवे स्टेशन से 1919 में टाटानगर स्टेशन में बदलाव के 105 साल बाद कोई प्रधानमंत्री पहली बार टाटानगर स्टेशन आ रहे हैं. यह अवसर रेलवे और टाटानगर के साथ ही चक्रधरपुर रेलमंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए खास और यादगार बनेगा. यही कारण है कि  इस बार रेलवे अधिकारी कोई कील-कांटे खाली नहीं छोड़ रहे है बल्कि कार्यक्रम बेहतर तरीके से करने का प्रयास किया जा रहा है.

    वहीं जमशेदपुर जिला जनसंपर्क विभाग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कवरेज को लेकर विशेष फोकस कर रहा है. हालांकि रेलवे के स्तर पर भी चक्रधरपुर डिवीजन मुख्यालय से कार्यक्रम को लेकर पास जारी किये जा रहे है. रेलवे तीन स्तर पर पास जारी कर रहा है. इसमें टाटानगर स्टेशन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अलावा यहां से रवाना होने वाले बरहमपुर और पटना वंदे भारत ट्रेनों में बोर्डिंग के लिए अलग-अलग से मीडिया पास जारी किये जा रहे हैं. जिसकी मॉनिटरिंग सीपीआरओ कार्यालय कर रहा.

    15 सितंबर को पीएम के चार मुख्य कार्यक्रम होंगे. चारों कार्यक्रमों के लिए अलग-अगल मीडिया पास निर्गत किये जा रहे हैं. स्टेशन पर मीडिया के लिए विशेष कक्ष भी बनाया गया है. इसके अलावा मीडिया कर्मियों के लिए प्लेटफॉर्म से लेकर पार्किंग तक व्यवस्था की जा रही है. राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू के मयूरभंज क्षेत्र बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे की चूक से उत्पन्न स्थिति से जमशेदपुर जिला प्रशासन बचते हुए अपने स्तर पर भी पास की व्यवस्था कर रहा है.

    मालूम हो कि 21 नवंबर 2023 में राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू के गृह जिले ओडिशा के मयूरभंज क्षेत्र बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्रालय ने अपने अफसरों के जरिये चिराग तले अंधेरा की कहावत को चरितार्थ किया था. तब प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के नारे पर ऐसा पानी फेर दिया था.

    रेलवे अफसरों ने नई दिल्ली से बुलाये गये तीन दर्जन रिपोर्टर और फोटोग्राफर को जमशेदपुर के शानदार होटलों में रखकर आदर-सत्कार किया. उन्हें अलग-अलग लग्जरी वाहनों से टाटानगर से 90 किलोमीटर दूर स्थिति बादामपहाड़ ले जाया गया था. इसमें लोकल मीडिया के लिए बस की अव्यवहारिक अपरिपक्कव और भेदभाव पूर्ण वाली व्यवस्था से नाराज पत्रकारों ने कार्यक्रम से दूरी बना ली थी. तब आधा दर्जन पत्रकार भी रेलवे के आयोजन में शामिल होने टाटानगर से नहीं गये थे.

    INDIAN RAILWAY NEWS Jamshedpur News PM Modi's program in jamshedpur Special focus on media coverage tatanagar Vande Bharat trains
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleUrgent need of staff to manage assets, train ops : Railway Board Chairman
    Next Article रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने वित्त मंत्रालय को लिखी चिट्ठी, रेलवे का काम तेजी से बढ़ रहा है, चाहिए अतिरिक्त कर्मचारी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group