Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ROURKELA RPF को चोरों की फिर चुनौती, अब इंजन की बैटरी का तार काटा, ट्रेन मूवमेंट प्रभावित
आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA RPF को चोरों की फिर चुनौती, अब इंजन की बैटरी का तार काटा, ट्रेन मूवमेंट प्रभावित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 26, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
फाइल फोटो
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • चक्रधरपुर इंस्पेक्टर के खिलाफ गंभीर शिकायतों का पुलिंदा आईजी के पास पहुंचा 

ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल में आरपीएफ इंस्पेक्टरों पर लग रहे गंभीर आरोपों के बीच राउरकेला में फिर एक बार चोरों ने रेलवे सुरक्षा बल को चुनौती दी है. इस बार यार्ड में इंजन की बैट्री का तार ही चोरों ने निकाल लिया जिससे ट्रेन का मूवमेंट भी प्रभावित हुआ है. तीन दिन पहले ही राउरकेला-बंडामुंडा यार्ड में ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन (TRT) मशीन से चोरों ने 80 मीटर कॉपर केबल काट लिया था.

दिलचस्प है कि आरपीएफ की सुस्ती के बीच चोरों का आतंक अब ट्रेनों के परिचालन को भी प्रभावित कर रहा है. इसका पीछे सीधे-सीधे प्रभारियों की लचर-सुस्त कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा है. यही नहीं चोरी जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लग पाने के पीछे आरपीएफ के सिस्टम में नीचे से ऊपर तक जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ गयी है.

यह भी पढ़ें : ROURKELA : टीआरटी से 80 मीटर कॉपर केबल काट ले गये चोर, आरपीएफ की लापरवाही या मिलीभगत !

आरपीएफ के ही एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने लगातार हो रही चोरियों पर कहा कि जब तक सुरक्षा बल के जिम्मेदार लोग अपना निजी एजेंडा स्थापित करने में जुटे रहेंगे तो ऐसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होना आश्चर्य नहीं है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिम्मेदार लोग निजी एजेंडा सेट करने के लिए अक्सर चोरियों के मुख्य सरगना तक नहीं पहुंचते और ऐसे में चोरियों को रोकर पाना नामुमकीन है.

उन्होंने चक्रधरपुर आरपीएफ प्रभारी के खिलाफ हाल में लगे गंभीर आराेपों की ओर इशारा करते कहा कि आलम यह है कि लोग आईजी-डीजी तक को सीधे शिकायत भेजकर सुरक्षा बल में भ्रष्टाचार की गंभीर होती स्थिति की जानकारी दे रहे लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है. यह गंभीर चिंता और चिंतन का विषय बन गया है. कमोवेश यह स्थिति अन्य स्टेशनों पर भी नजर आती है.

यह भी पढ़ें : TATA से ROURKELA तक दलालों के कब्जे में ”रेलवे का तत्काल”! Sr DCM ने जांच में चार महिलाओं को पकड़ा

फिलहाल राउरकेला में इंजन से कीमती ताम्बा तार निकालने के कारण एक मालगाड़ी का परिचालन घंटों प्रभावित रहा. यह घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. यार्ड के 11 नंबर लाइन में खड़ी मालगाड़ी इंजन (लोको संख्या 70758 डब्ल्यूजीडी4डी बीएनडीएम) चोरों की करस्तानी के कारण चालू नहीं हो सका. इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

लोको पायलट डी मर्द और असिस्टेंट लोको पायलट एन कुमार ने स्टेशन मास्टर को दी रिपोर्ट में बताया कि सुबह 09:00 बजे जब उन्होंने इंजन को चालू करने की कोशिश की तो वह स्टार्ट नहीं हुआ. डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम और बैटरी नाइफ स्विच की जांच के बाद पता चला कि बैटरी में लगे कीमती कॉपर वायर गायब है. इसकी सूचना राउरकेला स्टेशन प्रबंधक को दी गई.

यह भी पढ़ें : ROURKELA : दशकों बाद भ्रष्टाचार के गढ़ में पहुृंची सीबीआई, रेलवे सिस्टम की खुली पोल, अधिकारी बेनकाब!

सूचना मिलते ही जब आरपीएफ ने जब खोज-बीन शुरू की तो चोरी की नीयत से निकालकर बोरे लपेट कर झाड़ियों में छुपाया गया बैटरी का कॉपर वायर बरामद कर लिया गया. यह माना जा रहा है कि चोरों ने तार को निकाल लिया था लेकिन वह उसे ले नहीं जा सके और वहीं छुपा दिया था. अब सवाल यह उठ रहा है कि लगातार निगरानी वाली यार्ड में चोरों की पहुंच कैसे हो जा रही है?

Spread the love
CKP DIV RPF INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY RPF ROURKELA Thieves cut the engine battery cable in Rourkela train movement affected इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRANCHI में रेलवे जीएम से मिले जेडआरयूसीसी-डीआरयूसीसी मेंबर, रांची-टाटा में रैंप की बतायी जरूरत
Next Article North Central Railway : झांसी से रेलवे कलेक्शन के 70 लाख लेकर फरार मामा-भांजे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group