Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » TATA से ROURKELA तक दलालों के कब्जे में ”रेलवे का तत्काल”! Sr DCM ने जांच में चार महिलाओं को पकड़ा
बोर्ड/जोन

TATA से ROURKELA तक दलालों के कब्जे में ”रेलवे का तत्काल”! Sr DCM ने जांच में चार महिलाओं को पकड़ा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 16, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला से लेकर ब्रांच स्टेशनों तक दलालों की पहुंच, आरपीएफ-विजिलेंस की मौन सहमति 
  • तत्काल आरक्षण नहीं दिला पाने की स्थिति में आपातकालीन कोटे की सीट तक उपलब्ध कराने का करते हैं दावा 
  • टाटानगर में दर्ज करायी गयी शिकायत को कराया रद्द, राउरकेला में दलाल से वसूली में IPF के खिलाफ चल रही जांच 

ROURKELA/TATA. चक्रधरपुर रेलमंडल में रेलवे का तत्काल आरक्षण आम यात्रियों की पहुंच से दूर हो चुका है. टाटानगर से लेकर राउरकेला जैसे बड़े स्टेशनों से लेकर बड़ाजामदा-डांगुवापोसी जैसे ब्रांच स्टेशन के रेलवे के आरक्षण काउंटर तक पूरी तरह दलालों के कब्जे में हैं. यहां आम यात्री परेशान हैं तो कॉमर्शियल क्लर्क, आरपीएफ और विजिलेंस की जानकारी में चल रहा यह धंधा डिवीजन में अब सुनिश्चित बड़े कारोबार का रूप ले चुका है.

टिकट दलालों की रेलवे सिस्टम तक पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तत्काल आरक्षण नहीं मिल पाने की स्थिति में ये लोग आपातकालीन कोटे की सीट तक उपलब्ध कराने का दावा करते हैं. इसका खुलासा 29 दिसंबर 2024 को  टाटानगर आरक्षण केंद्र पर तब दिखा जब एक यात्री ने हंगामा मचाया और आरोप लगाया कि रेलवे आरक्षण क्लर्क ने जान-बूझकर दलाल को तत्काल आरक्षण देने के लिए उसे गुमराह किया और उसके द्वारा किये गये विलंब के कारण उसे तत्काल आरक्षण नहीं मिल सका. यह घटना काउंटर नंबर तीन पर सुबह के समय घटी थी.

जुगसलाई के जमुनाश्री अपार्टमेंट के निवासी मुरलीधरन नायर और सीमा नायर ने बकायदा इसकी लिखित शिकायत स्टेशन पर दर्ज करायी. दिलचस्प बात यह रही कि यात्री के हंगामे और शिकायत के बाद आनन-फानन में रेलवे के लोग सामने आये और उन्हें भरोसा दिलाया कि तत्काल नहीं हुआ तो क्या हुआ आपको विशेष कोटे से आरक्षण उपलब्ध कराया जायेगा. जानकारों के अनुसार रेलवे के लोगों ने मुरलीधरन पर दबाव बनाकर शिकायत रद्द करा ली और  उन्हें आपातकालीन कोटे से अहमदाबाद एक्सप्रेस में आरक्षण भी उपलब्ध कराया. इस तरह टाटानगर आरक्षण केंद्र में चल रहे रेलवे तत्काल के गोलमाल में नीचे ऊपरी स्तर पर मिलीभगत का पता चल जाता है. हालांकि इस घटना को कॉमर्शियल और आरपीएफ के लोगों ने दबा दिया और मामला Sr DCM अथवा DRM तक पहुंचा ही नहीं.

चक्रधरपुर डिवीजन के दूसरे बड़े स्टेशन राउरकेला में शुरू से दलालों के साथ आरपीएफ की मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं. आलम है कि यहां सुबह 10 बजे और 11 बजे तीनों काउंटर पर पहले से लाइन में जमे दलालों के कारण आम लोगों को तत्काल आरक्षण नहीं मिल पाता. आरोप है कि दलालों की सेटिंग ऐसी है कि वे 5-5 तत्काल टिकट बनवाते हैं और नोटों का बंडल काउंटर में फेंक कर चले जाते है. इस पूरे खेल में आरपीएफ की भूमिका भी संदिग्ध है. दिलचस्प बात यह है कि एक टिकट दलाल से अवैध वसूली के आरोपों का सामना आरपीएफ के अधिकारी भी कर रहे हैं. उसकी जांच चल रही है.

सीनियर डीसीएम का निरीक्षण आईवाश तो नहीं ! 

राउरकेला स्टेशन टिकट दलालों की धमाचौकड़ी की खबरें सामने आने के बाद बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने अचानक आरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. जांच के दौरान उन्होंने चार महिलाओं के फॉर्म पर संदेह जताया और उन्हें आरपीएफ के हवाले कर दिया. अब सवाल उठता है कि मंडल मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर आकर 10 मिनट में Sr DCM चार संदिग्धों को पकड़ लेते है तो यहां तैनात कॉमर्शियल और आरपीएफ के लोग क्या कर रहे है ?‍ कुछ लोग Sr DCM की कार्रवाई को उपलब्धि बता रहे तो कुछ इसे आईवाश. यात्रियों का कहना है कि दलाल हमेशा तत्काल के समय में आते हैं. ऐसे में सुबह आठ बजे की जांच का कोई मतलब नहीं है.

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जनकल्याण संगठन ने टिकट कालाबाजारी की सीबीआई जांच की मांग की

चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे टिकट की कालाबाजारी को लेकर बड़ा खुलासा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जनकल्याण संगठन के राज्य निदेशक युवा सेल बसंत महतो ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. बसंत महतो ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो फुटेज भी जारी किया और बताया कि यह कारोबार रेल अधिकारी, आरपीएफ और रेलवे विजिलेंस के संरक्षण में चल रहा है. कहा कि पिछले 30 दिनों का सीसीटीवी फुटेज देख लिया जाये तो सच सामने आ जायेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे टिकट की कालाबाजारी पर रोक सीबीआई जांच से ही संभव है क्योंकि स्थानीय अधिकारी, आरपीएफ के लोग या तो खेल में शामिल हैं या आरोपियों को बचाने में लगे रहते हैं.

Spread the love
"Railway Tatkal Reservation" in the hands of brokers from Tata to Rourkela! Sr DCM caught four women during investigation brokers from Tata to Rourkela CKP DIVISTION Railway Tatkal Reservation RAILWAY Vigilance team SOUTH EASTERN RAILWAY Sr DCM caught four women during investigation
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleROURKELA : कलुंगा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन का केबुल-चाबी ले भागे चोर
Next Article रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान संभव
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Latest Posts

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group