Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway : ट्रेन हादसे रोकने के लिए 136 इंजनों में लगेगा ‘कवच’, जाने अलॉट हुआ कितना बजट

KOLKATA. ट्रेन हादसों के बढ़ते सिलसिले को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा (Train Accidents) को लेकर रेलवे ‘कवच सिस्टम’ (Kavach) तेजी से लगाये जा रहे हैं. इस योजना को रेल मंत्रालय ने ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बनाया हुआ है. रेलवे सूत्रों के अनुसार वर्तमान में ‘कवच’ के वजन 4 की डिजाइन को RDSO द्वारा अप्रूव किये जाने के बाद से इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने भी ट्रेन सेवा में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में अहम महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कवच प्रणाली के क्रियान्वयन की पहल की है. इस योजना के लिए 324.54 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस परियोजना का उद्देश्य रेलवे नेटवर्क पर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करना है.

क्या है कवच 

कवच प्रणाली, एक टक्कर-रोधी तकनीक है, जिसे दक्षिण-पूर्व रेलवे कवच संतुलन कार्यों के एक भाग के रूप में 525 रूट किलोमीटर (आरकेएम) और 136 इंजनों पर स्थापित किया जाएगा. इस उपकरण के स्थापित होने के बाद यह माना जा रहा है कि दक्षिण-पूर्व रेलवे में कवच का 100% कवरेज होगा. इसमें टकराव और सिग्नल उल्लंघन से पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित हो जायेगी.

इस तरह रेलवे शून्य दुर्घटना रेल नेटवर्क की ओर एक बड़ी बढ़त की ओर बढ़ेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...