Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SECR: रेलवे आरक्षण केंद्रों पर दलालों का बोलबाला, बोर्ड विजिलेंस की छापेमारी में दो महिलाकर्मियों के पास मिला अधिक कैश

oppo_2

BILASPUR. रेलवे के सभी जोन में विजिलेंस अपने एजेंडे पर कायम है. आम यात्रियों से अधिक रुपये की वसूली काउंटरों पर हो रही है तो इस मामले में जोनल और डिवीजनल रेलवे अधिकारी भी मौन है. यदा-कदा जांच के नाम पर अधिकारी खानापूर्ति करते हैं तो जोनल विजिलेंस का हाल यह है कि उसके आने की खबर पहले ही रेलवे के विभिन्न ग्रुपों में चल जाती है. नया मामला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का है जहां की विजिलेंस टीम कुंभकर्णी नींद में हैं.

रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने अचानक बिलासपुर के आरक्षण केंद्र में छापा मारा. यहां दलालों की मिलीभगत से टिकटों का खेल लंबे समय से चल रहा था, जिसकी पुष्टी टीम की रेड के बाद हुई है. जानकारों का कहना है कि दो महिला कर्मचारियों के पास से रेलवे कैश के अतिरिक्त 1450 रुपए मिले हैं. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये पूरा खेल तत्काल टिकट के वक्त का हो सकता है. वहीं ये बात भी सामने आई है कि काउंटर में रेलवे ने जो ऑन लाईन और ऑफ लाईन के लिए काउंटर अलग किए है उसकी वजह से टिकट काउंटरों में भारी भीड़ देखी जा रही है, इसी का फायद उठाकर टिकट काउंटर में कर्मचारी यात्रियों से अधिक पैसे वसूल रहे है.

विजिलेंस टीम रविवार की दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची. टीम के आने की जानकारी बिलासपुर में किसी को नहीं दी गई थी. काउंटर पर जांच की गई, तो दिव्या और सुनीता शर्मा के पास अधिक रकम मिली. एक महिला कर्मी से एक हजार रुपए तो दूसरी महिला कर्मी से 450 रुपए अधिक मिले. विजिलेंस टीम ने दोनों महिला कर्मचारियों से पूछताछ कर अतिरिक्त कैश की जानकारी ली. अब टीम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...