Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

RANCHI/MURI : रेलवे ट्रैक गेट के सामने ट्रक खड़ा करने पर दो साल की सजा, 1.44 करोड़ का जुर्माना

प्रतीकात्मक

RANCHI. रेलवे अधिनियम के एक आपराधिक मामले में रांची रेल न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव की अदालत ने शनिवार को निजी ट्रक मालिक अशोक कुमार कुशवाहा को दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. ट्रक मालिक के खिलाफ रेलवे आवागमन को बाधित करने के एवज में एक करोड़ 44 लाख 30 हजार 231 रुपए का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है. जुर्माना की राशि में सात साल का ब्याज भी शामिल है.

अशोक कुमार कुशवाहा के खिलाफ वर्ष 2018 में मुरी आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज कराया गया था. आरोप था कि उसने अपने 14 चक्का ट्रक को मुरी स्थित रेलवे ट्रैक के गेट पर खड़ा कर दिया. इससे रेलवे आवागमन बाधित हो गया था. कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 2019 से प्रारंभ हुई. कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेलवे के अभियोजक दिलीप कुमार ने पक्ष रखा.

अशोक कुमार की ओर से अधिवक्ता नीलू ने पक्ष रखा. कोर्ट ने आरोपित ट्रक मालिक को रेलवे अधिनियम की धारा 174 बी के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा के साथ-साथ 93 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने दोषी पाए गए आरोपी को जुर्माना की राशि पर 9 फ़ीसदी ब्याज भी देने का आदेश दिया है. जो एक करोड़ 44 लाख के ऊपर पहुंच गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...