Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, September 29
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ECR : रेलवे चीफ इंजीनियर के लिए घूस लेकर आये एचजी इंफ्रा के जीएम समेत चार को सीबीआई ने दबोचा, 45 लाख जब्त
आरपीएफ-जीआरपी

ECR : रेलवे चीफ इंजीनियर के लिए घूस लेकर आये एचजी इंफ्रा के जीएम समेत चार को सीबीआई ने दबोचा, 45 लाख जब्त

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 23, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सीबीआइ की महिला अफसर पटना की डीएसपी रूबी चौधरी को दी गयी जांच की जिम्मेदारी  
  • एचजी इंफ्रा को गया से डेहरी आन सोन तक ट्रैक के नीचे गिट्टी बिछाने व निर्माण का चल रहा ठेका 
  • पूर्व मध्य रेलवे में लगातार सीबीआई की दबिश और भ्रष्टाचार से रेलवे विजिलेंस कटघरे में खड़ा  

PATNA. पूर्व मध्य रेलवे निर्माण के चीफ इंजीनियर अनिल कुमार को 7.79 लाख रुपए की घूस देने पहुंचे एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमि. के जीएम अनूप सिंह, सहायक महाप्रबंधक गौरव कुशवाहा, अकाउंटेंट आकाश पात्र और बिचौलिया धीरज विरमानी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान 45 लाख नकद बरामद किया. पूर्व मध्य रेलवे में लगातार सीबीआई की छापेमारी और नये-नये भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा होने से रेलवे विजिलेंस की पूरी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है.

बजाया जाता है कि वर्तमान SDGM के कार्यकाल में ECR में छठवीं और कंस्ट्रक्शन विभाग में तीसरी CBI की रेड हैं. इसमें भ्रष्टाचार का सीधे तौर पर खुलासा हुआ है.

सीबीआई ने चारों को महेंद्रू घाट रेल परिसर से उस वक्त दबोचा, जब वे बिल पास कराने के लिए अनिल कुमार को रिश्वत देने उनके महेंद्रू घाट स्थित कार्यालय जा रहे थे. सीबीआई ने अनिल कुमार से भी पूछताछ की. सीबीआई ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों, बिचौलिया धीरज विरमानी और अनिल कुमार के मोबाइल फोन सर्विलांस पर ले रखे थे. एजेंसी कई दिनों से सभी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. जैसे ही सीबीआई को सूचना मिली कि घूस की रकम लेकर आरोपी अनिल कुमार से मिलने जा रहे हैं, टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई.

ECR : सीबीआई ने पैसा पहुंचने की पुख्ता सूचना के बाद हाजीपुर के कंस्ट्रक्शन विभाग में की थी छापेमारी 

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने अनूप सिंह, गौरव कुशवाहा, आकाश पात्र और धीरज विरमानी को पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया. सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार की अदालत में सात दिन की रिमांड की मांग की. कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए चारों को 7 दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया. मामले में अनिल कुमार समेत कुल 11 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

सीबीआइ की टीम आरोपितों से रिमांड अवधि पूछताछ करेगी. सीबीआइ पटना की डीएसपी रूबी चौधरी को जांच की कमान सौंपी गयी है. सीबीआइ की कार्रवाई के तहत पटना के महेंन्द्र घाट स्थित पूर्व मध्य रेलवे के निर्माण कार्यालय और रोहतास जिले के डेहरी आन सोन समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. इस दौरान करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. जांच एजेंसी का आरोप है कि निर्माण परियोजना से जुड़े कार्यों के बिलों का भुगतान स्वीकृत करने के एवज में यह घूस दी जा रही थी.

ROURKELA : दशकों बाद भ्रष्टाचार के गढ़ में पहुृंची सीबीआई, रेलवे सिस्टम की खुली पोल, अधिकारी बेनकाब!

सीबीआइ की एक टीम बुधवार से ही महेन्द्र घाट स्थित कार्यालय में डटी थी. छापेमारी के दौरान मुख्य अभियंता समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारियों से पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि निर्माण विभाग से जुड़े कई अन्य अधिकारी-कर्मी भी जांच के दायरे में हैं. सूत्रों ने बताया कि सीबीआइ लंबे समय से रेलवे परियोजनाओं में अनियमितता और घूसखोरी की शिकायतों की पड़ताल कर रही थी. सीबीआइ ने जाल बिछाकर एचजी इंफ्रा के एमडी अनूप सिंह को उनके सहयोगियों के साथ रिश्वत की राशि के साथ पकड़ा है.

गौरतलब है कि एचजी इंफ्रा को गया से डेहरी आन सोन तक रेलवे ट्रैक के नीचे गिट्टी बिछाने समेत अन्य निर्माण कार्यों का ठेका मिला हुआ था. छापेमारी के दौरान परियोजना से जुड़े पुराने बिल और दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. सीबीआइ अपने साथ कई दस्तावेज और पुराने बिल लेकर गई है.

Spread the love
ECR GM of HG Infra for allegedly bribing HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways railway board Railway Chief Engineer RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस ₹45 lakh seized.
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleस्टेशन पर अब होगी ‘अर्जुन’ की नजर, रेलवे ने लॉन्च किया ह्यूमनॉइड रोबोट, अपराधियों की करेगा निगरानी
Next Article CKP DIV : डांगोवापाेसी में हादसा, अब ट्रैक मेंटेनर 10 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026
रेल यूनियन

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रैक मेंटेनरों के कैडर मर्जर और प्रमोशन का नया फॉर्मूला, जानें किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा वंचित

September 28, 2026

SER: स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए चला व्यापक सफाई अभियान, पर जमीनी हकीकत अब भी बड़ी चुनौती

September 28, 2026

दिल्ली में इजाजत न मिलने के बाद नई दिल्ली स्टेशन पर एस्मा का सांकेतिक “रन फॉर सेफ्टी”: स्टेशन मास्टरों ने ली रेल संरक्षा और समय पालन की शपथ

September 27, 2026

आगरा मंडल अधिवेशन: आठवें वेतन आयोग, PLB बोनस और GIS बीमा राशि बढ़ाने की उठी मांग, UMRKS की नई कार्यकारिणी गठित

September 27, 2026

भारतीय रेल के स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: अमित शाह ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026

आगरा में UMRKS के अधिवेशन को लेकर दोनों गुट आमने-सामने, एक तरफ नई कार्यकारिणी का गठन, दूसरे गुट ने बताया असंवैधानिक

September 27, 2026

पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा, नारायणगढ़ में कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेल परिचालन बाधित

September 27, 2026

ट्रेन टिकट नहीं मिला तो भी रेल हादसे के शिकार यात्री का मुआवजा नहीं होगा खारिज, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group