Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECR : सीबीआई ने पैसा पहुंचने की पुख्ता सूचना के बाद हाजीपुर के कंस्ट्रक्शन विभाग में की थी छापेमारी 
    रेलहंट स्पेशल

    ECR : सीबीआई ने पैसा पहुंचने की पुख्ता सूचना के बाद हाजीपुर के कंस्ट्रक्शन विभाग में की थी छापेमारी 

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे कंस्ट्रक्शन का डिप्टी चीफ इंजीनियर आलोक कुमार गिरफ्तार, कार्यालय से मिला 1 करोड़ का कैश
    • गिनती के मंगाई गई मशीन, इंजीनियर समेत पांच को ले गयी सीबीआई, छापेमारी अब भी जारी 
    • कारवाई के दौरान रात के 12 बजे तक कर्मचारियों को कार्यालय में जांच के लिए रोका गया था  

    PATNA. पटना सीबीआई की टीम को हाजीपुर के रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग में चल रहे गोलमाल की पूरी सूचना थी. यहां एजेंसी के माध्यम से पैसे पहुंचने की पक्की सूचना के बाद ही सीबीआई की टीम ने धावा बोला. इसके बाद छापेमारी में डिप्टी चीफ इंजीनियर को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उसकी तस्वीर लेकर सीबीआई टीम यहां आयी थी. इस मामले में सीबीआई की टीम ने कुल पांच लोगों को भी हिरासत में लिया है जिसमें कार्यालय कर्मचारी और संवेदक के दो आदमी शामिल है. इस छापेमारी में सीबीआई को कार्यालय से एक करोड़ कैश मिला है जिसे गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी थी. सीबीआई की जांच व छापेमारी सोमवार की शाम से मंगल की सुबह करीब 12 घंटे तक चली.

    सीबीआई टीम कंस्ट्रक्शन के डिप्टी चीफ इंजीनियर आलोक कुमार, हेड क्लर्क आलोक कुमार दास, चपरासी मनीक दास के अलावा संवेदक के दो कर्मचारियों को साथ ले गयी है. सीबीआई की टीम हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित कंस्ट्रक्शन कार्यालय में सोमवार की शाम तीन बजे पहुंची थी. कार्यालय में डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत अन्य कर्मियों से सीबीआई ने पूछताछ की. यहां सीबीआई ने कार्यालय को पूरी तरह खंगाल डाला जिसमें एक करोड़ रुपये बरामद करने की बात सामने आयी है. सीबीआई ने रुपए गिनने का मशीन भी मंगाया था. डिप्टी चीफ इंजीनियर दो साल पहले ही आये थे जबकि क्लर्क आलोक कुमार दास एवं चपरासी मानिक दास भी छह माह पहले की यहां आए थे.

    हालांकि सीबीआई ने जांच के नाम पर रात के 12 बजे तक कर्मचारियों को कार्यालय में रोके रखा. उन्हें 12 घंटे तक चली रेड के बाद घर जाने दिया गया. रेलवे कंस्ट्रक्शन सुगौली रेल लाइन का काम चल रहा है. इसमें गलत तरीके से बिल पास करने, मेजरमेंट बुक में हेराफेरी करने समेत घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सरकार को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. 15 नवंबर 2025 को एजेंसी ठेकेदार गोविंद भुल्लर की ओर से राशि हाजीपुर पहुंचाये जाने की पुख्ता सूचना पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की और घूसखोरी के मद में दी गयी बड़ी राशि बरामद कर दिया. यहां जेपीडब्लयू इंफ्राटेक द्वारा रेलवे की कई परियोजनाओं का काम चल रहा है. इस घटना के बाद सीबीआई टीम जब्त दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

    अलग-अलग अधिकारियों को भुगतान के लिए लाये गये थे पैसे 

    सूत्रों के मुताबिक झारखंड की एक कंपनी को बिहार में निर्माण कार्यों का ठेका मिला है. इससे संबंधित कार्य मोतिहारी के सुगौली सेलेकर अररिया जिला तक चल रहा है. इस कार्य से जुड़े मामले में संबंधित अधिकारियों को घूस की रकम दी जानी थी. बरामद करीब एक करोड़ रुपये आठ विभिन्न पैकेटों में रखे गये थे, जिन्हें अलग-अलग अधिकारियों को दिया जाना था. इस संबंध में सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच की की है. कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

    छापेमारी में सीबीआई ने डिप्टी चीफ इंजीनियर-2 आलोक कुमार, कार्यालय क्लर्क आलोक कुमार दास, कार्यालय के चपरासी मनीक दास समेत संवेदक के दो आदमियों को पकड़ा. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कंस्ट्रक्शन विभाग के परिसर में स्थित सभी कार्यालयों की तलाशी ली. इसमें कर्मचारियों के बैग, कार्यालय में रखे आलमारी समेत हर कोने की जांच की गयी.

     

    सीबीआई की एफआईआर देखें 

     

    cash worth Rs 1 crore recovered from office CBI counting machine called for ECR ECR: Deputy Chief Engineer of Railway Construction arrested INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleUrban Bank बोर्ड की पहल, 3 करोड़ की UNCLAIMED राशि पूर्व एवं दिवंगत शेयरधारकों तक पहुंचायी जायेगी
    Next Article SER : टाटानगर में रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, RPF ने वैगन फिटिंग्स को रिजेक्ट कर स्क्रैप में बेचने का किया भंडाफोड़, 3 टन EM पैड जब्त
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group