Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

रेलवे ने बच्चों के लिए नियम बदलकर की 2800 करोड़ रुपये की कमाई

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बच्चों के लिए यात्रा किराया नियमों में बदलाव कर सात साल में 2800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया. रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआइएस) ने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. सीआरआइएस ने बताया कि नियमों में संशोधन के कारण अकेले वित्तीय वर्ष 2022-23 में ही 560 करोड़ रुपये की कमाई की गई.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2016 को मंत्रालय ने घोषणा की थी यदि बच्चों के लिए आरक्षित कोच में अलग सीट का विकल्प चुना गया है तो रेलवे पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पूर्ण वयस्क का किराया वसूल करेगी. संशोधित मानदंड 21 अप्रैल 2016 से लागू हो गए.

इससे पहले रेलवे (Railway) पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अलग बर्थ चुनने का विकल्प देती थी और यात्रा का किराया आधा लेता था. हालांकि संशोधित मानक में उक्त आयु वर्ग के बच्चों को आधे किराये पर यात्रा की अनुमति दी गई है लेकिन उन्हें अलग से सीट नहीं मिलेगी. उन्हें यात्रा कर रहे वयस्क की सीट पर ही बैठना होगा.

सीआरआइएस (CRIS) ने बच्चों की दो श्रेणियों के किराया विकल्पों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक के आंकड़े उपलब्ध कराए हें. सात सालों का आंकड़ा दर्शाता है कि 3.6 करोड़ से अधिक बच्चों ने बिना अलग सीट लिए आधा किराया चुका कर यात्रा की. वहीं 10 करोड़ से अधिक बच्चों ने अलग सीट का विकल्प चुनकर पूरा किराया चुकाया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...