Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP : बंडामुंडा में RPF कमांडेंट कर रहे थे निरीक्षण, उधर… बेखौफ कोयला ढो रहे थे तस्कर !
आरपीएफ-जीआरपी

CKP : बंडामुंडा में RPF कमांडेंट कर रहे थे निरीक्षण, उधर… बेखौफ कोयला ढो रहे थे तस्कर !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 2, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

BANDAMUNDA. रेलनगरी बंडामुंडा में कोयले का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हद तो तब हो गयी जब शुक्रवार को चक्रधरपुर मंडल के RPF कमांडेंट पी शंकर कुट्टी यहां निरीक्षण को पहुंचे. बताया जाता है कि उस दिन भी बंडामुंडा में कोयले की अवैध ढुलाई और खरीद-बिक्री चल रही थी. इस बात का पता चला जब किसी ने प्रमाण के साथ शुक्रवार के दिन में कोयला तस्करी का फोटो रेलमंत्री को ट्वीट कर भेज दिया.

आरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि कमांडेंट यहां रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के रुटीन निरीक्षण पर आये थे. उसी दौरान बंडामुंडा की मुख्य सड़को पर कोयले के अवैध कारोबारी बेधड़क गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. तब सवाल यह उठता है कि इन लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त है? क्या आरपीएफ इस कृत्य में संलिप्त है? क्या कमांडेंट का खौफ भी यहां के लोगों को नहीं?

बंडामुंडा में कोयले का कोई गोदाम नहीं, मालगाड़ी से उतारा जाता है कोयला ! 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बंडामुंडा,आरएस कॉलोनी, कूकड़ा गेट में लंबे समय से ट्रेनों से कोयले की चोरी और अवैध बिक्री का धंधा चल रहा है. यहां कोयले का कोई गोदाम नहीं है. तब सवाल यह उठता है कि यहां कोयला कहां से आता है और विभिन्न स्थानों पर यहां से कोयले की सप्लाई कैसे होती है? सूत्रों की माने तो यहां कंपनियों के लिए आया कोयला मालगाड़ी से निकाला जाता है. रात के अंधेरे में इसे कॉलोनी के ठिकानों तक पहुंचा दिया जाता है.

बंडामुंडा में मालगाड़ी से गिराया गया कोयला, (फाइल फोटो)

इसके बाद उसे दिन के उजाले में आसानी से इधर से उधर करने का खेल चलता है. लोग भी यह मानते है कि RPF की सहमति के बिना यह संभव नहीं है. काला सोना ही यहां RPF की कमाई का बड़ा जरिया भी बन चुका है. चोर मालगाड़ी का रैक खोलकर पहले कोयला गिरा देते है. फिर उसे उठा लिया जाता है. ऐसे कई मामले यहां पहले भी सामने आ चुके हैं.

2020 में IPF एमके सोना तो 2022 में आरवीपी सिंह हुए थे अटैच 

यहां कोयला चोरी की बात से वैसे तो आरपीएफ अधिकारी इंकार करते रहे लेकिन यह बताना लाजिमी है कि  18 फरवरी 2020 को बंडामुंडा इंस्पेक्टर एमके सोना को इसी कोयला की चोरी पर लगाम नहीं लगा पाने के कारण गार्डेनरीच मुख्यालय अटैच कर दिया गया था जबकि एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समेत पांच लोगों को आद्रा डिवीजन में तबादला किया गया था. उसी समय बतौर प्रभारी आरवीपी सिंह को बंडामुंडा का चार्ज दिया गया था. रेलहंट ने तभी इस बात की आशंका जतायी थी कि अब किसकी बारी ?

यह भी पढ़ें : बंडामुंडा में चोरों ने मालगाड़ी का रैक खोलकर गिराया कोयला, आरपीएफ ने जब्त 700 किलो कोल

इसके दो साल बाद ही इंस्पेक्टर आरवीपी सिंह (रणविजय प्रताप सिंह) दिसंबर 2022 में डीआरसी चक्रधरपुर से अटैच कर दिये गये थे. उनके स्पेशल जवानों में शामिल एके सिंह और राहुल यादव को तक सस्पेंड कर दिया गया है. यह सब बंडामुंडा यार्ड के पी केबिन के पास खड़ी मालगाड़ी से कोयला उतारते आरएस कॉलोनी निवासी दिनेश मुंडा को पकड़े जाने के बाद की गयी कारवाई में हुआ था.

Spread the love
BANDAMUNDA STATION CKP: RPF commandant was inspecting in Bandamunda COAL SMAGLING meanwhile smugglers were carrying coal fearlessly! कोयले की तस्करी मालगाड़ी से कोयला उतारा
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleMeerut Cantt Station : प्लेटफार्म पर ट्रेन के संग दौड़ाने लगी कार … मची भगदड़, जाने क्या हुआ आगे
Next Article RPF/DG : IPS सोनाली मिश्रा ने संभाला आरपीएफ महानिदेशक का प्रभार, RPF के मूल्यों के प्रति जतायी प्रतिबद्धता
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group