Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Air India Plane Crash : अहमदाबाद में फंसे लोगों के लिए दो वंदेभारत स्‍पेशल ट्रेन चलायेगा रेलवे

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदबाद के लिए लंदन के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद प्रभावित लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे के स्तर पर विशेष इंतजाम किये जायेंगे. हादसे के बाद एयरपोर्ट को शाम पांच बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. इससे फ्लाइट ऑपरेशंस बंद हैं. इस कारण यहां दिल्‍ली और आसपास आने वाले लोग वहां फंस गए हैं. इसी को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय रेलवे दो स्‍पेशल वंदेभारत ट्रेनें अहमदाबाद के लिए चलाने की तैयारी कर रहा है.

भारतीय रेलवे के अनुसार अहमदाबाद से दिल्‍ली और आसपास के कई शहरों के लिए रोजाना कई फ्लाइट्स आती जाती हैं. हादसे को ध्‍यान में रखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है. इस वजह से दिल्‍ली आने जाने वाली फ्लाइट्स भी नहीं चल रही हैं. इसके अलावा संभावना है कि प्‍लेन क्रैश में कई शिकार हुए लोगों के रिश्‍तेदार दिल्‍ली और आसपास के हों. जिन्‍हें वहां पहुंचना हो. इसी को ध्‍यान में रखते हुए दो वंदेभारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही हैं. इसका शेड्यूल जल्‍द ही कर दिया जाएगा.

12 जून 2025 को मेसर्स एयर इंडिया B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. कैप्टन सुमीत सभरवाल एक LTC हैं, जिन्हें 8200 घंटों का अनुभव है. सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था. एटीसी के अनुसार, विमान अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर रवाना हुआ. इसने एटीसी को मेडे कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...