Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » CKP DIVISION : 11 घंटे में दो किलोमीटर के बीच एक ही मालगाड़ी तीन बार हुई बेपटरी, बढ़ी चिंता
जोन/बोर्ड/डिवीजन

CKP DIVISION : 11 घंटे में दो किलोमीटर के बीच एक ही मालगाड़ी तीन बार हुई बेपटरी, बढ़ी चिंता

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 29, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
railhunt.com - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • बंडामुंडा बना रेल हादसे का केंद्र, पहले भी कई बार हो चुकी है डिरेलमेंट की घटना 

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल में रेल हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. खासकर राउरकेला और बंडामुंडा रेल खंड इन दिनों लगातार दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. ताजा मामला बंडामुंडा रेल यार्ड का है, जहां रेल इतिहास का एक अनोखा और चिंताजनक हादसा सामने आया. बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक मात्र 11 घंटे के भीतर एक ही मालगाड़ी तीन-तीन बार डीरेल हो गई. यह पूरा घटनाक्रम महज दो किलोमीटर के बीच घटित हुआ.

पहली बार हुआ डीरेलमेंट

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे बंडामुंडा रेल यार्ड के पी-केबिन से बिसरा की ओर जा रही एक मालगाड़ी का दो डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया. आनन-फानन में कैरेज एंड वैगन और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद कोच को पुनः पटरी पर चढ़ाया गया.

दूसरी बार पटरी से उतरे डिब्बे

पहली घटना के महज कुछ घंटे बाद ही गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे, उक्त मालगाड़ी को विभागीय जांच के लिए बंडामुंडा डीज़ल शेड की ओर ले जाया जा रहा था. लेकिन हादसे वाली जगह से मात्र 100 मीटर दूर पहुंचते ही मालगाड़ी का एक और कोच फिर से पटरी से उतर गया. जिस कारण रेल कर्मियों को एक बार फिर राहत कार्य में जुटना पड़ा.

तीसरी बार फिर हुआ हादसा

कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक मालगाड़ी को फिर से पटरी पर लाया गया. लेकिन जब इसे आगे बढ़ाया गया तो केवल एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, एन-केबिन के पास मालगाड़ी के तीन और डिब्बे पटरी से उतर गए. लगातार तीसरे हादसे ने रेल अधिकारियों और कर्मियों की चिंता को कई गुना बढ़ा दिया.

अधिकारियों की सांसें फूलीं

लगातार तीन बार डीरेलमेंट की घटना के बाद कैरेज एंड वैगन तथा इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे. मौके पर तैनात अधिकारी एक बार फिर से राहत कार्य में जुट गए और आखिरकार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे मालगाड़ी को किसी तरह बंडामुंडा डीज़ल शेड तक पहुंचाया गया.

रेल महकमे में बना चर्चा का विषय

एक ही मालगाड़ी का तीन-तीन बार डीरेल होना चक्रधरपुर रेलमंडल समेत पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है. इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैक की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

डीआरएम की गैरमौजूदगी से बढ़ी बेचैनी : घटना के समय चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया झारसुगड़ा में निरीक्षण पर थे. जिस कारण बंडामुंडा के स्थानीय अधिकारियों पर अतिरिक्त दबाव बन गया और मौके पर मौजूद स्टाफ राहत कार्य में पसीना-पसीना हो गया.

Spread the love
CKP DIVISION: In 11 hours raising concern the same goods train derailed thrice within two kilometres
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRailway Location Box से रिले चोरियों का मास्टरमाइंड निकला सिग्नल का रेलकर्मी, भेजा गया जेल
Next Article ROURKELA पहुंचे CKP DRM तरुण हुरिया, कहा – यात्री सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

September 28, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group