Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR : सोनपुर सीनियर डीओएम कार्यालय पर पहुंची सीबीआई, फाइलों का खंगाला

पटना. पूर्व मध्य रेलवे के मंडल कार्यालय सोनपुर में सीबीआई ने तीन घंटें से अधिक समय तक जांच की है. सीबीआई टीम के सीनियर डीओएम सचिन कुमार मिश्रा से जुड़े कुछ तथ्यों और ठिकानों को खंगाला है. इस क्रम में दूसरे रेलवे अधिकारियों से पूछताछ भी की गयी है. बताया जाता है कि सीनियर डीओएम सचिन कुमार मिश्रा के अलावा दो अन्य रेलवे अधिकारियों के ठिकाने पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है.

सभी अधिकारी IRTS से जुड़े बताए गए हैं. सचिन मिश्रा को मुगलसराय से हिरासत में लिये जाने की खबर है. अब तक इस मामले में सीबीआई ने कोई केस रजिस्टर्ड नहीं किया है. सीबीआई ने फाइलों को जब्त किया है और उसकी जांच कर रही है. अब तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि सीबीआई यह कार्रवाई किस शिकायत के आलोक में कर रही है. मामले में सीएफटीएम संजय कुमार की तलाश भी सीबीआई को है. ऐसा बताया जा रहा है कि लोडिंग साइडिंग के दुरुपयोग के मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई शुरू की है.

यह भी पढ़ें : रेलवे न्यूजसीबीआई ने 1.80 लाख की रिश्वत लेते सीनियर डीएसटीई और चीफ ओएस को गिरफ्तार किया

मालूम हो कि इससे पूर्व भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई ने कई रेलवे अधिकारियों को शिकंजे में कसा है इसमें घूस लेते भी अधिकारियों को डीआरएम कार्यालय से पकड़ा गया था. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उत्तर रेलवे के अंबाला कैंट डीआरएम कार्यालय से 1.80 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में IRSSE 2010 बैच के एक वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर (SrDSTE) विवेक लंगायन और मुख्य कार्यालय अधीक्षक (ChOS)  प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...