Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ओडिशा के केद्रपाड़ा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी कोच बेपटरी
रेल न्यूज

ओडिशा के केद्रपाड़ा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी कोच बेपटरी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 30, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KOLKATA. उत्तर प्रदेश के बरेली में मालगाड़ी दुर्घटना के दूसरे ही दिन ओडिशा के केद्रपाड़ा में बड़ा रेल हादसा सामने आया है. यहां बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस Train no 12551(SMVB-KYQ Exp) के  11 डिब्बे पटरी से उतर गये हैं.

इसमें ट्रेन के AC कोच भी शामिल है. हादसे के कारण सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं बाधित हैं. अब तक राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. हादसे के बाद यात्री दहशत में आ गये और उनमें चीख-पुकार मच गई. कई यात्री नीचे उतरकर पटरी पर बैठ गये. यह हादसा खुर्दा-भद्रक सेक्शन के KNPR (Kendrapara Road)-NRG  (Nergundi) के बीच हुआ.

https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2025/03/train-accident.mp4

ट्रेन की कुल 23 LHB बोगियों में 11 बोगियां बेपटरी हो गयी है. इसमें B4 to B13 एसी कोच शामिल हैं. दुर्घटना 11.54 बजे डाउन लाइन पर KNPR (Kendrapara Road)-NRG (Nergundi) पर किलोमीटर संख्या – 401/18 पर हुई. घटना के समय ट्रेन 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. अब तक सूचना के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

हालांकि एक यात्री के घायल होने की कही जा रही है. इसमें घबराकर ट्रेन से छलांग लगाने वाले लोग शामिल है. रेल अधिकारियों के मुताबिक खुर्दा रोड के डीआरएम, ईस्ट कोस्ट रेलवे के जीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और राहत और चिकित्सा सहायता ट्रेनें भी मौके पर भेज दी गई हैं. सूत्रों के मुताबिक फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है. वहीं रेलवे ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किए है. यात्री किसी भी प्रकार की मदद के लिए भुवनेश्वर: 8455885999 और कटक: 8991124238 पर फोन लगाकर इस हादसे से संबंधित मदद और जानकारी ले सकते है.

रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया

ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हमें कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा, ‘अभी तक हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतरे हैं. कोई भी घायल नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. जहां तक ​​हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं.’

Spread the love
11 AC coaches of Bengaluru-Assam Kamakhya Express derailed Major railway accident in Kedrapada Odisha
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बोर्ड ने संबलपुर समेत 13 DRM का किया तबादला, सुभाष सी चौधरी होंगे नये डीआरएम
Next Article छत्तीसगढ़ : पीएम मोदी ने ₹2,695 करोड़ की सात रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और चार परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group