Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, September 18
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » पूर्व मध्य रेलवे : इन्वर्टर-बैटरी मांग कर फंस गये बिक्रमगंज के ADEN, जीएम छत्रसाल के कार्यकाल में 10वीं काईवाई से सवालिया निशान!
आरपीएफ-जीआरपी

पूर्व मध्य रेलवे : इन्वर्टर-बैटरी मांग कर फंस गये बिक्रमगंज के ADEN, जीएम छत्रसाल के कार्यकाल में 10वीं काईवाई से सवालिया निशान!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 3, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

PATNA. भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण जोनों में शुमार पूर्व मध्य रेलवे (ECR) इन दिनों अपनी उपलब्धियों से कम, बल्कि भ्रष्टाचार के दलदल में धंसने के कारण सुर्खियों में है. हाजीपुर मुख्यालय से लेकर विभिन्न मंडलों तक फैले प्रशासनिक तंत्र में किस कदर घूसखोरी और मनमानी हावी हो चुकी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (ACB), पटना ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

डीडीयू मंडल के बिक्रमगंज स्टेशन क्षेत्र से जुड़े एक मामले में सहायक डिवीजनल इंजीनियर (ADEN/XBKJ) की संलिप्तता ने रेलवे के उच्चाधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है. सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि महाप्रबंधक (GM) छत्रसाल सिंह के कार्यकाल के दौरान जोन में सीबीआई की यह दसवीं छापेमारी है, जो सीधे तौर पर प्रशासनिक नियंत्रण और आंतरिक निगरानी तंत्र की नाकामी को दर्शाती है.

फिलहाल सहायक मंडल अभियंता (ADEN) भोला शंकर कुमार को सीबीआइ की टीम ने बुधवार की देर रात रेलवे कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर ठेकेदार से इनवर्टर सेट, बैट्री और 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.

ठेकेदार का मूल शिकायत पत्र और सीबीआई के समक्ष रखे गए बिंदु

मेसर्स सुरभि एंटरप्राइजेज की प्रोप्राइटर श्रीमती नंदनी पाण्डेय की ओर से उनके मैनेजर सह ऑपरेशनल इंचार्ज पति राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा 28 जुलाई 2026 को सीबीआई, एसीबी, पटना को ईमेल के जरिए और 29 जुलाई 2026 को लिखित रूप में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

शिकायत पत्र के अनुसार, फर्म द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आरा और सासाराम के बीच रेलवे बाउंड्री की मरम्मत से जुड़ा अनुबंधित कार्य 19 जनवरी 2026 को ही सकुशल पूरा कर लिया गया था, जिसका संतोषजनक समापन पत्र संबंधित अनुभाग इंजीनियर द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका था.

इसके बावजूद, फर्म की अर्नस्ट मनी डिपॉजिट, परफॉर्मेंस गारंटी और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में लगभग 1.35 लाख रुपये की राशि रोकी गई थी. इस बकाया राशि को जारी करने के एवज में बिक्रमगंज के सहायक डिवीजनल इंजीनियर भोला शंकर प्रसाद द्वारा रिश्वत के रूप में इन्वर्टर सेट और बैटरी की मांग की जा रही थी. तंग आकर प्रार्थी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिसके बाद सीबीआई ने सत्यापन कर शिकंजा कसा.

जीएम छत्रसाल सिंह के कार्यकाल में ताबड़तोड़ छापे, गंभीर सवाल

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक पद पर वरिष्ठ आईआरटीएस अधिकारी छत्रसाल सिंह के कमान संभालने के बाद से रेलवे के भीतर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के दावे किए जाते रहे हैं, परंतु जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आती है. जानकारों का मानना है कि महाप्रबंधक के वर्तमान कार्यकाल के दौरान सीबीआई द्वारा जोन में की गई यह दसवीं छापेमारी है. इस प्रकार लगातार हो रही केंद्रीय जांच एजेंसियों की दबे-छिपे और प्रत्यक्ष कार्रवाइयों ने पूर्व मध्य रेलवे की साख को बट्टा लगा दिया है.

जब एक जोन के भीतर एक के बाद एक दस बार भ्रष्टाचार के मामलों में केंद्रीय एजेंसी को दखल देना पड़े, तो यह स्पष्ट संकेत है कि मैदानी स्तर पर बैठे अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं. ठेकेदारों के बिल भुगतान, ईएमडी और सिक्युरिटी मनी जैसे वैध फंड्स को रोकने के लिए जिस तरह प्रशासनिक उत्पीड़न का सहारा लिया जा रहा है, वह रेलवे की कार्य संस्कृति पर एक बदनुमा दाग है.

बहरहाल, बिक्रमगंज के इस ताजा प्रकरण और अब तक हुई छापों ने हाजीपुर मुख्यालय से लेकर रेल भवन तक हड़कंप मचा दिया है, और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या जोन में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सिर्फ कागजी जुमला बनकर रह गया है. सीबीआई ने इन्वर्टर सेट और बैटरी की मांग करने वाले सहायक मंडल अभियंता भोला शंकर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोप है कि अधिकारी द्वारा लगातार यह दबाव बनाया जा रहा था कि ठेके में काफी मुनाफा हुआ है, इसलिए मांग पूरी न होने तक बकाया राशि का भुगतान निरस्त कर दिया जाएगा. इस मामले की जांच सीबीआई इंस्पेक्टर संजीव कुमार को सौंपी गयी है.

Spread the love
Bikramganj ADEN CBI Patna CBI raid Corruption in Railways DDU Division EAST CENTRAL RAILWAY ECR News GM Chhatrasal Singh पूर्व मध्य रेलवे बिक्रमगंज सीबीआई कार्रवाई
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026
Latest Posts

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group