Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

गपशप

तमाशा बन गई गरीबों की पैसेंजर ट्रेन

Oazer and Lacon bring eSport expertise to new PS4 controllers

कई स्टेशनों पर यात्री करते रहे इंतजार, रेलवे ने कर दी रद्द
बैतूल. नागपुर से इटारसी तक चलने वाली गरीब वर्ग की पैसेंजर ट्रेन इन दिनों तमाशा बन गई है। रेलवे कभी इसे चलाने की घोषणा करता है तो चंद घंटों बाद ही अचानक रद्द कर देता है। शुक्रवार को इसे शनिवार से चलाने का ऐलान किया गया था, लेकिन चंद घंटों बाद ही अगले आदेश तक रद्द करने का निर्णय ले लिया गया। पहले लिए गए निर्णय की जानकारी मिलने पर कई यात्री स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए पर ट्रेन नहीं आई।

शुक्रवार को पहले जारी एक आदेश में इस ट्रेन को एक दिन के अंतराल से चलाने की बात कही गई थी। इसी आदेश के तहत शनिवार को ट्रेन नागपुर से इटारसी की ओर रवाना की जानी थी। इस आदेश के जारी होने के चंद घंटों बाद ही रात में नया आदेश जारी हुआ कि इस आदेश को रद्द कर ट्रेन को आगामी सूचना तक के लिए रद्द कर दिया है। पैसेंजर को लेकर लिए जा रहे तुगलकी फैसलों से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। संशय की स्थिति लगातार बन रही है। यात्रियों में भी पैसेंजर ट्रेन को कभी बंद तो कभी रद्द तो कभी चालू करने के आदेशों से आक्रोश देखा जा रहा है। मध्य रेल नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनिल वालदे ने बताया कि ट्रेन फिलहाल रद्द कर दी गई। कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण शनिवार को ट्रेन नागपुर से इटारसी के लिए रवाना नहीं की जाएगी। हालांकि ट्रेन पूरे माह के लिए रद्द नहीं की गई है। अगला आदेश होते ही ट्रेन शुरू हो जाएगी।

कब कौनसा आदेश जारी

  1. 29 अक्टूबर-ट्रेक मेंटेनेंस के लिए नवंबर और दिसंबर में ट्रेन रद्द रहेगी।
  2. 30 दिसंबर-रेक मेंटेनेंस के लिए 1 से 30 जनवरी तक ट्रेन रद्द रहेगी।
  3. 30 जनवरी-1 से 28 फरवरी तक पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
  4. 2 फरवरी-3 फरवरी से एक दिन के अंतराल से चलेगी ट्रेन। (दिन में)
  5. 2 फरवरी-तकनीकी कारणों से अगले आदेश तक ट्रेन रद्द रहेगी। (रात में)

Spread the love
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest

You May Also Like

न्यूज हंट

आरती ने रात ढाई बजे ‘ पुरुष लोको पायलट से की थी बात’ फिर लगा ली फांसी : परिजनों का आरोप  रतलाम में पदस्थापित...

न्यूज हंट

रुटीन तबादलों का रास्ता हुआ साफ, डीजी/आरपीएफ ने जवान से लेकर एएससी तक का रखा ध्यान    Transfer System Changed In RPF. देश भर में...

न्यूज हंट

रेल परिचालन के GR नियमों की अलग-अलग व्याख्या कर रहे रेल अधिकारी, AILRSA ने जतायी आपत्ति GR 3.45 और G&SR के नियमों को दरकिनार कर...

न्यूज हंट

AGRA. उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेलमंडल में दो मुख्य लोको निरीक्षकों ( Transfer of two CLIs of Agra) को तत्काल प्रभाव से तबादला...