Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

वेस्टर्न रेलवे : तीन माह के लिए नर्सिंग स्टाफ की 44,900 रुपये वेतनमान पर होगी बहाली, 21 जून को साक्षात्कार

मुंबई : पश्चिम रेलवे नर्सिंग स्टाफ पदों पर सीधी करने जा रहा है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यह बहाली पैरामेडिकल कैटेगरी ग्रेड-सी के तहत होगी. इसमें सीधे साक्षात्कार लिया जायेगा. इंटरव्यू 21 जून 2021 को आयोजित होगी. उम्मीदवार पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in पर इसकी अधिसूचना देखी जा सकती है.

कोरोना के संक्रमण को लेकर मंडल रेलवे अस्पताल प्रतापनगर वड़ोदरा पैरामेडिकल कैटेगरी ग्रेड-सी के पदों पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती लेने जा रहा है. इसमें स्टाफ नर्स के कुल 18 पदों पर बहाली होगी. चयनित उम्मीदवारों की ड्यूटी तीन माह के लिए फुल टाइम अनुबंध बेसिस पर कोविड-19 के आइसोलेशन वॉर्ड्स में होगी। इस कार्यकाल को हाबढ़ाया या कम भी किया जा सकता है. स्टॉफ नर्स के पद पर पे लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये व अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा.

उम्मीदवार के पास रजिस्टर्ड नर्स और मिड-वाइफ के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए, जिन्होंने भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या अन्य संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में तीन साल का कोर्स पास किया हो. उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए.

उम्मीदवार जो पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 21 जून, 2021 को मंडल रेलवे अस्पताल, प्रतापनगर, वड़ोदरा-04 में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा. उम्मीदवार साक्षात्कार के समय जन्म तिथि, योग्यता परीक्षा पास प्रमाण पत्र, पंजीकरण, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र और अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर आयेंगे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...