Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

आगरा में रेलवे ने तोड़ दिया मजार का अतिक्रमण, मंदिर-मस्जिद पर दो-दो हाथ की तैयारी

AGRA : रेलवे सोमवार को अभियान चलाकर ईदगाह पुल के पास बनी मजार को तोड़ दिया. आरपीएफ व पुलिस की मौजूदगी में पहले लोगों को आगाह कर हटने की चेतावनी दी गयी. इसके बाद बुलडोजर चलाकर मजार के अवैध अतिक्रमण को गिरा दिया गया. रेलवे की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने की नोटिस पहले ही दी जा चुकी थी. रेलवे सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर यह कार्रवाई कर रहा है.

इसमें पहली कार्रवाई डीजल शेड में बनी वर्षों पुरानी मजार पर कर दी गयी है. मजार के पास कई लोगों ने घर बना रखा था जो उसकी देखरेख करने वाले बता रहे थे. भीतर से यह घर आलीशान थे जिसमें जरूरत ही नहीं सुख-सुविधा का पूरा सामान था. यहां एसी तक लगी थी. मजार ढहने के बाद पुलिस ने उन्हें घर खाली करने का समय दिया और उसे भी गिरा दिया गया.

रेलवे की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के लिए 25 दिसंबर तक का समय दिया था. हालांकि नोटिस मिलने के बाद से ही मंदिर और मस्जिद को बचाने को लेकर लोग एकजुट होने लगे हैं. लोग रेलवे से कानूनी लड़ाई लड़ने और धार्मिक स्थल को बचाने के लिए रेलवे से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...