Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SER/GM ने खड़गपुर-रानीताल सेक्शन में किया विंडो निरीक्षण, स्टेशनों पर देखा डेवलपमेंट वर्क

  • बेल्दा, दांतन, जलेश्वर, रूपसा, बालेश्वर, खंतापारा, सोरो और रानीताल स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं देखी 

KOLKATTA. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने 8 मई 2024 बुधवार को खड़गपुर – रानीताल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. उनके साथ डीआरएम खड़गपुर केआर चौधरी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे. जीएम ने निरीक्षण के क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को भी देखा और जरूरी निर्देश भी दिये.

जीएम ने निरीक्षण के दौरान बेल्दा, दांतन, जलेश्वर, रूपसा, बालेश्वर, खंतापारा, सोरो और रानीताल स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से लेकर सेफ्टी बिंदुओं को भी देखा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्शन में चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों से बात की और कहा कि लक्ष्य के अनुसार निर्धारित समय में काम को पूरा करने के प्रयास किये जाये.

स्टेशन पैनल का निरीक्षण करते जीएम व डीआरएम

जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने सेक्शन के रेल पुलों का भी निरीक्षण किया. उनका फोकस सेफ्टी बिंदुओं पर अधिक रहा. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशनों पर पैनल आदि की जांच की और उनकी कार्य प्रणाली को लेकर स्टेशन मास्टरों से बातचीत भी की. उन्होंने स्टेशन मास्टरों व रेलकर्मियों से काम के दौरान आने वाली परेशानियों को भी जाना.

जीएम के निरीक्षण के दौरान जोनल रेलवे के पूरी टीम मौजूद थे. जीएम ने डीआरएम केआर चौधरी को कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने में कोई बाधा नहीं आये. इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को जीएम ने आवश्यक निर्देश दिये और रेलकर्मियों का काम को लेकर हौसला भी बढ़ाया.

मालूम हो कि जीएम अनिल कुमार मिश्रा लगातार अलग-अलग सेक्शन का दौरा कर डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...