Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

आरपीएफ ने चार नाबालिग के साथ दो तस्करों को पकड़ा, लड़कियां लोहरदगा की निवासी

रांची. रांची रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली ले जायी जा रही चार लड़कियों को आरपीएफ की टीम ने मिली सूचना पर स्टेशन से बरामद कर लिया है. लडकियां नाबालिग है और उनकी उम्र 12 से 16 साल के बीच बतायी जाती है. हटिया कंट्रोल से मिली सूचना पर आरपीएफ ने स्टेशन से लड़कियों को स्टेशन से बरामद किया. उन्हें दिल्ली ले जाने वाले दानिस खान और सुमन कुमारी को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों को बताए बिना ही नौकरी के लिए दिल्ली जा रही थीं. आरपीएफ की टीम ने नाबालिगों के साथ लोहरदगा पुलिस के हवाले कर दिया है. इन लड़कियों को 02241 रांची-नई दिल्ली ट्रेन से दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस को पहले से इसकी सूचना थी. उसी सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तलाश शुरू की. सीसीटीवी फुटेज में देखकर पांच लड़कियों के साथ एक युवक को देखा गया. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मिल्लत कॉलोनी वार्ड नंबर 13, पीएस और जिला लोहरदगा का रहने वाला है और वह इन लड़कियों को दिल्ली ले रहा था.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...