Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » ट्रेन में गिरकर मरने वाले यात्री के परिजनों को 8 लाख रुपये की मिलेगी क्षतिपूर्ति, न्यायाधिकरण ने दिया आदेश
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन में गिरकर मरने वाले यात्री के परिजनों को 8 लाख रुपये की मिलेगी क्षतिपूर्ति, न्यायाधिकरण ने दिया आदेश

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 4, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कर्नाटक हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा था – चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मृत्यु होने पर रेलवे को देना होगा मुआवजा

जयपुर रेलवे दावा न्यायाधिकरण ने ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत के मामले में रेलवे को मृतक के परिजनों को बतौर क्षतिपूर्ति 8 लाख रुपये देने का आदेश दिया है. मामला पश्चिम-मध्य रेलवे का है. न्यायाधिकरण ने कुल राशि पर 9 फीसदी ब्याज भी देने का आदेश दिया. यह आदेश अल्लाबंदा और जरीना के क्षतिपूर्ति दावा पर सुनवाई के बाद न्यायाधिकरण ने दिया है.

पीड़ित परिवार का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता हरिशंकर गौड़ ने न्यायाधिकरण को बताया कि शाहरुख अपने चाचा के साथ 14 मार्च, 2020 को नागपुर से वनस्थली, निवाई के लिए बिलासपुर-भगत की कोठी ट्रेन में यात्रा कर रहा था. 15 मार्च की शाम सवाई माधोपुर के पास शाहरुख शौचालय की ओर गया था तभी हाथ धोने के दौरान झटका लगने और भीड़ में यात्रियों के दबाव के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया.

यह भी जानें : ECR : रिजर्वेशन के बाद भी बुजुर्ग पैसेंजर को नहीं मिली सीट, रेलवे देगा एक लाख हर्जाना

इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी. दावा में ट्रेन में झटका लगने से नीचे गिरने को कारण बताते हुए 8 लाख का मुआवजा मांगा गया था. हालांकि रेलवे ने अपने तर्क में कहा कि मृतक के पास यात्रा का टिकट नहीं मिला था. जीआरपी ने आत्महत्या की आशंका जतायी थी. तर्क यह भी दिया गया कि युवक की मौत ट्रेन के पहियों के नीचे आकर हुई थी जबकि चलती ट्रेन से गिरने पर ट्रैक से उसे दूर गिरना चाहिए था. इसलिए क्षतिपूर्ति दावा गलत है. हालांकि न्यायाधिकरण ने रेलवे को 8 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है.

मालूम हो कि अप्रैल 2024 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्रेन से गिरकर मरने वाले यात्री के परिवार को मुआवजा देने का आदेश रेलवे को दिया था. एक मामले में रेलवे मुआवजा न्यायाधिकरण ने  2014 में चन्नापटना स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मरने वाली यात्री जयम्मा की मौत पर मुआवजा देने से इनकार कर दिया था. रामानगर जिले के चन्नापटना निवासी रोजामणि और अन्य ने रेलवे मुआवजा न्यायाधिकरण के आदेश को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इस पर उच्च न्यायालय ने रेलवे को यह आदेश दिया था.

Spread the love
- Railways Liable To Pay Compensation indian railway INDIAN RAILWAY NEWS INDIANRAIL Railways will have to pay compensation if a passenger dies after falling from a moving train. रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleStolen bedrolls : एक माह में एसी कोच में 30 हजार से अधिक कंबल-चादर व तौलिया की चोरी
Next Article स्टेशन मास्टर को लगी झपकी, कोटा एक्सप्रेस के चालक ने हॉर्न बजाकर जगाया, तब मिला सिग्नल
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group