Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

Stolen bedrolls : एक माह में एसी कोच में 30 हजार से अधिक कंबल-चादर व तौलिया की चोरी

  • 26 हजार चादर, 1080 कंबल, 2700 तौलिये और 200 तकिये का कवर चोरी

रेलवे के एसी कोच से एक महीने में अगर 30 हजार से अधिक कंबल और चादर चोरी हो जाये तो यह हैरानी की बात लगती है लेकिन ऐसा हुआ है. यह माना जाता है कि एसी कोच में सक्षम लोग ही सफर करते है ऐसे में जब इन लोगों का ईमान डोल रहा है तो गरीबों की कौन कहें. रेलवे के रिकार्ड और मीडिया में आयी खबरों के अनुसार चोरी की वारदात नौ अलग-अलग ट्रेनों के एसी कोच में दर्ज की गयी है.

यह चोरियां एक माह के दर्ज की गयी. इनमें तौलिया से लेकर चादर, कंबल तकिए कवर तक शामिल है. मीडिया रिपाेर्ट के अनुसार झांसी रेलमंडल में ट्रेनों में चादर, कंबल, तौलिये और तकियों के कवर चोरी मामले अप्रैल माह में दर्ज किये गये है. हालांकि यह हाल देश के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में जारी है लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आया.

रेलवे के जानकारों की माने तो झांसी डिवीजन में अप्रैल माह में 9 ट्रेनों से 26 हजार चादर, 1080 कंबल, 2700 तौलिया और 200 तकिया का कवर चोरी हुआ है. अनुमान लगाया जाये तो औसतन हर ट्रिप में 95 चादर, 4 कंबल, 10 तौलिये और 3 तकिया कवर चोरी हो गया है. ये चोरियां झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, झांसी-पुणे एक्सप्रेस, झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, झांसी-इटावा एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस और चंबल एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोचों से हुई है.

झांसी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनोज कुमार सिंह की माने तो एसी कोच से बेड रोल गायब होने से यात्रियों को ही परेशानी हो रही है. रेलवे इसके लिए अभियान चला रही है और बेडरोल चोरी करने वालों पर आरपीयूपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जायेगा. हालांकि अनुबंध के तहत चोरी के बाद इसकी कीमत रेलवे के उस ठेकेदार को भरना पड़ता है जो उस ट्रेन में बेडरोल की जिम्मेदारी संभाल रहा है. यानि चोरियों से रेलवे का नुकसान तो नहीं हो रहा है लेकिन इससे परेशानी जरूर उत्पन्न हो रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...