Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ट्रेन के शौचालय में 40 मिनट तक बंद रहा यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन के शौचालय में 40 मिनट तक बंद रहा यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 16, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ताम्रलिप्त सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घटी घटना, परिवार को फोन पर दी सूचना तब पहुंचे रेलवे कर्मचारी  
    • बाउड़िया से दीघा जा रहे था यात्री, टॉयलेट में फंसने से हो गया था नर्वस 

    KHARAGPUR. ताम्रलिप्त एक्सप्रेस के बाथरूम में एक यात्री करीब 40 मिनट तक फंसा रहा, जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा कर उसे बाहर निकालना पड़ा है. यह घटना आज सुबह हावड़ा-दीघा ताम्रलिप्त एक्सप्रेस की है. यात्री का नाम मणिकांत मंडल है, जिन्होंने बाउड़िया से दीघा तक का टिकट बुक किया था. चूंकि ताम्रलिप्त एक्सप्रेस बाउड़िया में नहीं रुकती, इसलिए वह लोकल ट्रेन से ऊलबेड़िया आया और वहां से दीघा जाने के लिए ताम्रलिप्त एक्सप्रेस में चढ़ा. आवश्यकता महसूस होने पर शौचालय गया, लेकिन बाहर नहीं निकल सका. इस पर युवक ने मोबाइल फोन से अपने घर के लोगों को घटना की जानकारी दी. घर के लोगों ने तुरंत एक्सप्रेस प्रभारी टीटीई को सूचना दी.

    जानकारी के मुताबिक संयोगवश उस ट्रेन में दीघा सेक्शन के सीआई अभिषेक मिश्रा यात्रा कर रहे थे. चूंकि वह अपने प्रयासों के बावजूद दरवाजा नहीं खोल सके, लिहाजा उन्होंने तमलुक स्टेशन को फोन किया और जंक्शन केबिन को तमलुक स्टेशन पर ट्रेन को रोकने के लिए उचित उपाय करने को कहा. काफी प्रयास के बाद भी बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल सका, तमलुक स्टेशन पर इसकी खबर स्टेशन मास्टर को दी गयी, वहां से स्टेशन स्टाफ और जीआरपी के कर्मचारी आये और सब्बल से बाथरूम का दरवाजा तोड़कर यात्री को बाहर निकाला. घबराहट और नर्वस हालत में यात्री बाहर निकला. उसे सहज होने में काफी समय लगा.

    लगभग 40 मिनट तक शौचालय के अंदर रहने के चलते बदबू और अपर्याप्त वेंटिलेशन के कारण 28 वर्षीय यात्री काफ़ी घबरा गया था . उसे बाहर निकालकर आंखों में पानी छींटने के बावजूद युवक की घबराहट कम नहीं हुई. हालांकि, कोई खास परेशानी नहीं दिखने पर वह उसी ट्रेन से दीघा के लिए रवाना हो गया.

    साउथ ईस्टर्न रेलवे पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज घारा ने कहा कि आखिर यह कैसा दरवाजा सिस्टम है जो अंदर – बाहर कहीं से नहीं खुलता. दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया. निःसंदेह, हम इसकी शिकायत करेंगे कि ऐसी स्थिति क्यों है ? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर पीड़ित की जगह कोई बुजुर्ग पुरुष महिला या बच्चा होता तो उसका दम घुट जाता और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती. हम रेलवे अधिकारियों से अपील करेंगे कि आने वाले दिनों में ऐसी घटना दोबारा न हो I सवाल यहां यात्री सुरक्षा का है ?

    यह एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है, अगर इस ट्रेन में ऐसी स्थिति होगी तो यात्रियों की सुरक्षा कहां है? हमारा मानना ​​है कि रेलवे को इस स्थिति के कारणों की जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. इस घटना के कारण ट्रेन करीब 10 से 15 मिनट तक तमलुक स्टेशन पर रुकी रही.

    #Tamralipt_Express #Passenger_stuck_in_train_toilet

    Passenger stuck in train toilet for 40 minutes Tamralipt Express
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : चक्रधरपुर और खड़गपुर के सीनियर डीसीएम व डीओएम का तबादला, विनीत होंगे नये सीपीआरओ
    Next Article OHE block लिये बिना ही शिफ्ट करवा रहे थे सिग्नल S-12, दो कर्मचारी झुलसकर गंभीर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group