Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

GAJIPUR : रेलवे ट्रैक का फिश प्लेट व ब्रिज का नट-बोल्ट कबाड़ी को बेच डाला

RPF IN ACTION. अवैध कमाई के लिए लोग किसी तरह दूसरों की सुरक्षा संकट में डाल देते हैं इसका खुलासा आरपीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद किया है. घटना गाजीपुर की है. यहां आरपीएफ की टीम ने फिश प्लेट और नट-वोल्ट की चोरी और खरीद-बिक्री के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है. इनमें विकास कुमार निवासी मार्किनगंज, रेवतीपुर निवासी राजकुमार यादव तथा खेजुरतला थाना शमशेरगंज जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के निवासी असरफुल शामिल है. असरफुल कल्याणपुर में रहता है.

गाजीपुर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने मीडिया को बताया कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और आरवीएनएल/जीपीटी कंपनी से गंगा ब्रिज के पास से रेलवे लाइन में लगने वाले फिश प्लेट और ब्रिज में लगने वाले नट-बोल्ट व अन्य सामान चोरी होने की सूचना मिली थी. यहां गंगा नदी पर रेलवे ब्रिज का कार्य आरवीएनएल को दिया गया है जो काम जीपीटी कम्पनी करा रही .

कंपनी के चौकीदारों की मिलकर कुछ लोग रेलवे का लोहा चोरी कर कबाड़ी को बेच रहे थे. इसमें गंगा ब्रिज में इस्तेमाल होने वाले लोहा भी शामिल था. इसके बाद आरपीएफ की टीम ने पहले कबाड़ी के यहां छापेमारी कर फिश प्लेट और नेट-वोल्ट बरामद किया. इसके बाद विकास कुमार निवासी मार्किनगंज को पकड़ा गया. उसकी सूचना पर आरपीएफ ने जीपीटी कम्पनी के चौकीदार रेवतीपुर निवासी राजकुमार यादव असरफुल को गिरफ्तार किया है. एक चौकीदार गोपाल शर्मा फरार है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ नाईट ड्यूटी फेलियर रेक्टिफिकेशन गैंग बनाने की मांग  NEW DELHI. इंडियन रेलवे सिगनल एवं टेलिकॉम मैंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने...

आरपीएफ-जीआरपी

चक्रधरपुर डिवीजन में सिक्यूरिटी सर्कुलर का अनुपालन सुनिश्चित कराने में लग गये दो माह   RPF डीजी सोनाली मिश्रा की फटकार के बाद जागे कमांडेंट...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...