Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

कानपुर के लोको पायलट की PDDU में दुर्घटना में मौत, रिक्शा से जा रहे थे रनिंग रूम

  • रेलवे से वाहन की सुविधा मिलने के बाद भी रिक्शा से क्यों जा रहे थे लोको पायलट ?

कानपुर के लोको पायलट विजय कुमार (40) पीडीडीयू जंक्शन से रनिंग रूम जाने के क्रम में वाहन दुर्घटना में शुक्रवार की रात घायल हो गये. इलाज के क्रम में उनकी शनिवार की सुबह मौत हो गयी. वह रिक्शा से रनिंग रूम जा रहे थे. घटना मुगलसराय कोतवाली के मालगोदाम रोड पर ट्रैक्टर और रिक्शे की टक्कर में घटी.

कानपुर नगर के कल्याणपुर आंबेडकर पुरम निवासी लोको पायलट (40) विजय कुमार डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस लेकर शुक्रवार की देर रात पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे थे. वह रिक्शे लेकर मालगोदाम रोड पर स्थित रनिंग रूम जा रहे थे. राममंदिर मोहल्ले स्थित मालगोदाम रोड पर उनके रिक्शा को ट्रैक्टर से पीछे से टक्कर मार दी.

रिक्शे से गिरकर लोको पायलट विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. कोतवाली पुलिस घायल लोको पायलट को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शनिवार की सुबह लोको पायलट की मौत हो गई.

बताया जाता है कि रेलवे की ओर से लोको पायलटों को रनिंग रूम से स्टेशन और स्टेशन से रनिंग रूम तक ले जाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. यह जांच का विषय है कि आखिर लोको पायलट निजी वाहन (रिक्शा) लेकर रनिंग क्यों जा रहे थे ?

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...