Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » SER : चारों मंडलीय चिकित्सालय में लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराये प्रशासन : कृष्णमोहन
आरपीएफ-जीआरपी

SER : चारों मंडलीय चिकित्सालय में लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराये प्रशासन : कृष्णमोहन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 17, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

कोलकाता. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेल मंडल के सभी अस्पतालों में आक्सीजन टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है. संगठन के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने इस बाबत रेल महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे समेत विभिन्न अधिकारियों से पत्राचार किया है. उल्लेखनीय है, कि कोविड-19 कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संक्रमण की वर्तमान स्थिति में भारतीय रेल के समस्त कर्मचारी रेल हित एवं राष्ट्र हित में निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं.

ज्ञात हो कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के वर्तमान दूसरे दौर में बड़ी संख्या में रेलकर्मी ना केवल संक्रमित हो रहे हैं , बल्कि इस संक्रमण से अनेकों रेल कर्मियों की मृत्यु भी हुई है. प्रसाद ने उपरोक्त मांग संबंधित पत्र महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे के अलावा प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक दक्षिण पूर्व रेलवे एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी दक्षिण पूर्व रेलवे सह चेयरमेन सेंट्रल एसबीएफ कॉमेटी को भी प्रेषित किया है.

श्री प्रसाद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है, कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण रेलवे अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए दिनोंदिन ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है. वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन बाहर के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर मरीजों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है. उक्त कार्य के निष्पादन में आवागमन खर्च के अलावे ऑक्सीजन की उपलब्धता में विलंब होने की संभावना भी बनी रहती है.

श्री प्रसाद ने उपरोक्त समस्याओं के निराकरण एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के अस्पतालों में बढ़ती ऑक्सीजन की मांग की स्थायी समाधान के लिए सेंट्रल एसबीएफ फंड से दक्षिण पूर्व रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल सहित चक्रधरपुर, खड़गपुर, आद्रा एवं रांची के मंडलीय रेलवे चिकित्सालय में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकर उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को तत्काल शुद्ध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. उपरोक्त के संबंध में उन्होंने अपने मांग की प्रति चक्रधरपुर, खड़गपुर आद्रा एवं रांची के मंडल रेल प्रबंधकों को भी समुचित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है.

Spread the love
covid 19
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleटाटानगर : सिविल डिफेंस ने सीनियर नर्स पुष्पम रानी को किया सम्मानित, 3000 को लगा चुकीं है टीका
Next Article रेलवे अस्पतालों में स्वास्थ्य ढांचे का सुदृढ़ीकरण मिशन मोड पर किया जाएगा : एनसीआर जीएम
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group