Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » VARANASI : कॉलिंग ऑन सिग्नल का दुरुपयोग खतरे की घंटी, गलती किसी की … दो लोको पायलट निलंबित
    रेलहंट स्पेशल

    VARANASI : कॉलिंग ऑन सिग्नल का दुरुपयोग खतरे की घंटी, गलती किसी की … दो लोको पायलट निलंबित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 13, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेल परिचालन के GR नियमों की अलग-अलग व्याख्या कर रहे रेल अधिकारी, AILRSA ने जतायी आपत्ति
    • GR 3.45 और G&SR के नियमों को दरकिनार कर लोको पायलटों पर ट्रेन चलाने का बनाया जा रहा दबाव 

    बालासोर रेल हादसे के बाद ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित कराने को लेकर जो गंभीर आदेश रेलवे बोर्ड स्तर पर जारी किये गये वह धीरे-धीरे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की होड़ में रद्दी की टोकरी में डाले जा रहे हैं. लगभग हर बड़े स्टेशन पर उच्चाधिकारियों के मौखिक आदेश पर ट्रेनों का परिचालन तेजी से कराने के लिए सेफ्टी नियमों को रद्दी की टोकरी में डालने से भी परहेज नहीं किया जा रहा. ऐसे बताया जा रहा कि लोको पायलटों पर नियमों के विपरीत ट्रेन चलाने का दबाव बनाया जा रहा है जो जोखिम को बढ़ा रहा है.

    नया मामला उत्तर रेलवे के लखनऊ रेलमंडल में वाराणसी का सामने आया है. यहां दो लोको पायलटों को सिर्फ इसलिए लंबे समय से निलंबित कर रखा गया है कि उन्होंने कॉलिंग ऑन सिग्नल के नियमों का दुरुपयोग करने से इंकार कर दिया. इससे ट्रेन विलंब हो गयी और अधिकारियों की कोप की गाज लोको पायलट A k Shrivastava BSB/LKO/NR और Sr.Alp- Adarsh Kumar Gupta BSB/LKO/NR पर गिरी. आनन-फानन में ट्रेन विलंब के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया गया और जांच बैठा दी गयी. हालांकि जानकारों का कहना है कि दोनों लोको पायलटों ने नियमों के अनुसार काम किया और कॉलिंग ऑन सिग्नल को लेकर स्थापित नियम GR 3.45 का उल्लंघन करने का इंकार कर दिया. यह बात उनके लिए भारी पड़ गयी और अब दोनों निलंबन का दंश झेलने को मजबूर है.

    घटना 3 अप्रैल 2024 की बतायी जा रही है. ट्रेन संख्या 13006 को वाराणसी Pf No. 05 से स्टार्टर सिगनल ऑफ करके चलाया गया तथा रूटिंग स्टार्टर (S-14) पर गाड़ी खड़ी होने से पहले ही (रनिंग कंडिशन) कॉलिंग ऑन सिग्नल को ऑफ कर दिया गया था. लोको पायलटों ने इसे GR 3.45 का उल्लंघन बताया और कहा कि गाड़ी खड़ी होने के बाद कॉलिंग ऑन सिग्नल को ऑन करके पुनः ऑफ किया जाये. लेकिन ऑपरेटिंग के डिप्टी एसएस ने G&SR के नियमों को दरकिनार कर गाड़ी उसी स्थिति में चलाने के लिए लोको पायलट पर दबाव बनाया. इसे लेकर विवाद में ट्रेन लेट हो गयी और दोनों चालकों को निलंबित कर रखा गया है.

    यहां यह बात अधिकारियों के संज्ञान में लाने वाली है कि वाराणसी स्टेशन पर गाड़ियों को गति देने के लिए लगातार कॉलिंग ऑन सिग्नल का प्रयोग GR 3.45, GR 3.70 के विरोध में किया जा रहा है. यह आने वाले समय में एक वृहद दुर्घटना को निमंत्रित कर रहा. पूरे मामले की जांच सीनियर डीएसओ कर रहे है. देर से ही सही सच्चाई सामने आयेगी. हालांकि  पूरे मामले में AILRSA/LKO/NR ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए सीनियर डीएसओ से लेकर तमाम अधिकारियों तक बात पहुंचायी है कि किस तरह सेफ्टी का उल्लंघन कर ट्रेनों को चलाया जा रहा है. यह सब प्लेटफॉर्म पर जल्द ट्रेन को लाने और निकालने के लिए किया जा रहा है. AILRSA के मंडल सचिव संतोष सिंह हाडा ने अपनी बात प्रबंधन के सामने रखते हुए कॉलिंग ऑन सिग्नल का दुरुपयोग जनहित में रोकने की गुहार लगायी है.

    AILRSA द्वारा LKO/NR प्रशासन को भेजा गया पत्र 

     

     

     

    indian railway INDIAN RAILWAY NEWS INDIANRAIL IndianRailways LOCO POILET SUSPENDED railway board VARANASI NEWS इंडियन रेलवे न्यूज उत्तर रेलवे रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे समाचार लखनऊ डिवीजन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSCR : सिकंदराबाद में प्वाइंट फेल्योर अटेंड कर रहा था S&T असिस्टेंट, अचानक आ गयी ट्रेन
    Next Article RANCHI : रेलवे ने चला दिया मर्डर एक्सप्रेस, हंगामा होने पर बदला गया नाम
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group