Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

समाज-संस्कृति

खड़गपुर : दीप प्रज्जवलन से दूर हुआ आशंकाओं का अंधेरा, 22वां पुस्तक मेला उद्घाटित 

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर

रेलनगरी खड़गपुर के विद्यासागर आवासन में 22 वां पुस्तक मेला रविवार की शाम समारोहपूर्वक शुरू हुआ . इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार नरसिंह भादुड़ी , अंशुमान कर , चंचल मंडल , सुनील माझी , देवदास बंद्योपाध्याय , प्रो. तपन कुमार पाल तथा मेला आयोजन समिति के सचिव देवाशीष चौधरी समेत बड़ी संख्या में कला – संस्कृति और पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे . 10 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में अनेक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बांग्ला व हिंदी कवि सम्मेलन कोरोना नियमों के अनुपालन के बीच होंगे .

कोविड और ओमिकोन संक्रमण को लेकर चल रहे कालक्रम के बीच आयोजन को लेकर तमाम आशंकाएं पूरे दिन मंडराती रही . अंतत: दीप प्रज्जवलन से आशंकाओं का अंधेरा दूर हुआ . अपने संबोधन में मेला आयोजन समिति के सचिव देवाशीष चौधरी ने कहा ” मेले के उद्घाटन को अतिथि जब यहां के लिए निकल चुके थे, तब भी हम आशंकित थे कि बढ़ते कोरोना संक्रमण से जुड़ी वर्तमान परिस्थितियों में हम पुस्तक मेला कर पाएंगे या नहीं. हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं. क्योंकि बंदिशों के बीच आयोजन करने का अवसर हमें प्राप्त हुआ . यह भी सच्चाई है कि धारा के विपरीत चलने वाले ही जोखिमपूर्ण लेकिन मील का पत्थर साबित होने वाले कार्य कर पाते हैं . स्व. गौतम चौबे ने भी शहर में पुस्तक मेले के आयोजन का सपना देखकर ऐसा जोखिम लिया था . जिसे हम अनवरत जारी रखने का प्रयास कर रहे हैं .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...