Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Sahibganj : एस & टी के स्टोर में लगी आग, 25 टन केबुल जला

Fire Broke Out in S&T Store. साहिबगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे संकेत एवं दूरसंचार विभाग (S&T)  के स्टोर में लगी आग में 25 टन से अधिक केबुल के जल जाने की खबर है. घटना में मंगलवार दोपहर लगभग 11:15 बजे की है. आग की खबर मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी. दो दमकलों ने आकर आग पर काबू पाया.

केबुल में लगी आग के कारण पूरा आसमान काला धुंआ से भर गया. बड़ी संख्या में लोग यह देखने के लिए वहां पहुंच गये कि आखिर क्या हुआ है और इतना धुआं कहां से निकल रहा. रेलवे सूत्रों के अनुसार (S&T)  के स्टोर में बड़ी मात्रा में रखे केबल में गर्मी से आग लग गयी. इसमें 25 टन से अधिक केबुल जल गया है.

इसमें रेलवे को 30 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है. हालांकि अब तक कितना केबुल जलकर राख हुआ और कुल कितना का नुकसान हुआ है इसका आकलन होना बाकी है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...