Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

खड़गपुर : आनंद की अनुभूति से बढ़ती है कार्यकुशलता

तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर

अपना कार्य सभी करते हैं , लेकिन जब इससे आनंद की अनुभूति होती है तो व्यक्ति की कार्यकुशलता बढ़ती है । कौशल विकास का यही मूल मंत्र है । खड़गपुर रेलवे वर्कशॉप में रेल कौशल विकास योजना के शुभारंभ सत्र में यह बात विशेषग्यों ने कही । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल सभा के माध्यम से इस योजना का उद्घाटन किया ।

वहीं रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने योजना पर व्याख्यान प्रस्तुत किया । वर्चुअल सभा के माध्यम से देश के कुल 75 प्रशिक्षण संस्थानों से जुड़े सदस्यों से संपर्क किया गया और उन्हें योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया । खड़गपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 139 प्रशिक्षु पहले बैच के चयनित प्रशिक्षु के तौर पर कौशल विकास का 20 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।

खड़गपुर में आयोजित सत्र में चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ( पर्िसिंपल ) पी . के . मंडल के दिशा – निर्देश पर बीटीसी प्राचार्य पी . एन . भट्टाचार्य तथा सीडब्लयूएम बी . के . रथ व अन्य अधिकारियों ने समूचे कार्यक्रम की निगरानी की । प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह युग कौशल विकास का है । हर किसी को स्व विकास का अनवरत प्रयत्न करते रहना होगा । तभी हम बढ़ती प्रतिस्पर्धा में टिक पाएंगे ।

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...