Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

पाकिस्तान में हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरी, 30 लोगों की मौत, कई घायल

पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घना में क्षतिग्रस्त बोगियां

पाकिस्तान शहजादपुर और नवाबशाह स्टेशनों के बीच सहारा के पास रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गये. दुर्घटना में 30 यात्रियों की मौत होने की खबर है. इसमें 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हादसा रविवार दोपहर की है. पंजाब प्रांत के नबावशाह जिले में हुई दुर्घटना में 100 से अधिक के घायल होने की खबर है.  इनमें दो दर्जन की स्थिति गंभीर है.

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस सहारा स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें कुछ बोगियां पलट गयी तो कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गयी. इसमें कुछ बोगी तालाब में गिर पड़ी. अब तक दो दर्जन शव बरामद किये गये हैं. बारिश के कारण ट्रैक के खराब होने को हादसे का कारण बताया जा रहा.

रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घायलों को समीप के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद मार्ग पर कई दिनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. रेल मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान ने मीडिया से बातचीत में 10 डिब्बों के पटरी सेउतरने की बात कही है.

कहा कि लोको शेड रोहरी सेराहत गतिविधियों को चलानेके लिए एक ट्रेन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है. घायलों को हर संभव चिकित्सा सेवा देने को कहा गया है. मौके पर हैदराबाद, नवाबशाह, मीरपुरखास और सुक्कुर केंद्रों से दर्जनों एम्बुलेंस भेजी गईं है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...