Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Wednesday, November 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KHARAGPUR : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 1 में वार्षिकोत्सव (धरोहर) का भव्य आयोजन
    समाज-संस्कृति

    KHARAGPUR : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 1 में वार्षिकोत्सव (धरोहर) का भव्य आयोजन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 20, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KHARAGPUR. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 खड़गपुर में 49वां वार्षिक उत्सव (धरोहर) विद्यालय के परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो.वीरेन्द्र कुमार तिवारी निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के आगमन से हुआ. विद्यालय की ऊर्जावान प्राचार्या श्रीमती रिकिशा भौमिक ने मुख्य अतिथि महोदय का हरित स्वागत किया.

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. इसके बाद श्रीमती रिकिशा भौमिक ने विद्यालय का वार्षिक प्रगति विवरण प्रस्तुत किया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया. सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पाँच बच्चों को भी सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को निरंतर प्रयास रत रहकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया.

    सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में वाद्ययंत्र युगलबंदी, गंधाली लोकनृत्य, अम्ब्रेला नृत्य, नारी सम्मान और दहेज़ के प्रति समाज को संदेश देती हिंदी एकांकी का मंचन, हॉरर डांस, सभी ऋतुओं की जानकारी से अवगत कराते ऋतुरंगा नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य, गाँधी जी के सपने स्वच्छ भारत का सन्देश देता मूक नाटक (MIME), एरोबिक्स नृत्य, पंजाब और गुजरात की संस्कृति की झलक देते नृत्य संलयन जैसी एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध एवं झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थीम नृत्य रहा. कार्यक्रम का समापन विद्यालय के उप प्राचार्य श्री चंद्रशेखर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.

    annual festival KHARAGPUR: Grand celebration of annual festival (heritage) at PM Shri Kendriya Vidyalaya 1
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद-पटना और साबरमती-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय
    Next Article SERMC में घमासान, सीनियर नेताओं ने एसआर मिश्रा पर बोला हमला, कहा- संगठन को बर्बाद कर दिया
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    समाज-संस्कृति

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026
    समाज-संस्कृति

    World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

    September 29, 2026
    समाज-संस्कृति

    ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

    September 18, 2026
    Latest Posts

    KOLKATA के संतरागाछी स्टेशन पर 12.940 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

    November 23, 2026

    SER GM ने चक्रधरपुर मंडल के जरुली–राजखरसावां रेलखंड का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर फोकस

    November 23, 2026

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज की ओर लगी भीषण आग, टिकट काउंटर और ATM चपेट में आये

    November 23, 2026

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group