Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

RPF jawan dies in blast : बिहार में हादसा, वलसाड एक्सप्रेस में लगी आग बुझने में फटा सिलेंडर

  • फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर की रुटीन जांच व एक्सपायरी को लेकर उठे सवाल 

Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग बुझाने का प्रयास कर रहे आरपीएफ के जवान विनोद कुमार की फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फटने से मौत हो गयी. हालांकि घायल विनोद को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वलसाड एक्सप्रेस सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आई थी. कुछ देर बाद ट्रेन की एस-आठ बोगी के शौचालय में आग लपटें निकलने लगीं. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम पहुंची

जवान विनोद कुमार काबू पाने के लिए फायर सिलेंडर से कोशिश कर रहे थे. एक सिलेंडर खत्म हो गया लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई. इसी बीच उन्होंने दूसरे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश की. सिलेंडर का लॉक खोलते ही वह ब्लास्ट कर गया. इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई. कांस्टेबल विनोद कुमार यादव आरा नगर क्षेत्र के रहने वाले थे. दो साल से मुजफ्फरपुर आरपीएफ पोस्ट में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. इस मामले में फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर की रुटीन जांच व एक्सपायरी को लेकर सवाल उठने लगे है जो जांच में सामने आयेंगे.

आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार ने मीडिया में घटना की पुष्टि की है. बताया गया कि कोच एस-8 के टॉयलेट में शॉर्ट सर्किट हो गया था. आरपीएफ के जो जवान थे वो आग को बुझाने लगे. दो अग्निशामक यंत्र था. एक से आग को बुझा दिया गया. हालांकि थोड़ा-बहुत और रह गया होगा तो दूसरे वाले सिलेंडर से आग को बुझाने लगे तो वह ब्लास्ट कर गया. सिलेंडर का पिछला हिस्सा फट गया जिससे मौत हो गई है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...