Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » राउरकेला : स्वच्छता ही सेवा अभियान के वाहक बने पीसीसीएम, कहा- सभी स्टेशनों से हटेगा प्लास्टिक
देश-दुनिया

राउरकेला : स्वच्छता ही सेवा अभियान के वाहक बने पीसीसीएम, कहा- सभी स्टेशनों से हटेगा प्लास्टिक

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 14, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 16 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की तैयारी का लिया जायजा 
  • मिशन की सफलता के लिए रेलमंडल में पदाधिकारी व कर्मचारियों से अवकाश नहीं लेने का अनुरोध 
  • सीनियर डीसीएम ने स्टॉल पर सफाई और गुणवत्ता की जांच के लिए खरीदकर खाया सामान 

रेलहंट ब्यूरो, राउरकेला

स्वच्छता ही सेवा के देशव्यापी अभियान का अग्रणी हिस्सा रेलवे बनेगा. अभियान में रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प रेलवे ने लिया है. 16 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान की पूर्व तैयारियों का जायजा लेने राउरकेला पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के (पीसीसीएम) प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर प्रशांत कुमार साहू ने कहा कि राउरकेला मॉडल स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ ही इसे पूरी रह प्लास्टिक मुक्त बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है. यह कार्य बिना रेल यात्री और शहरवासियों के सहयोग के संभव नहीं है. अभियान में शहर के लोगों के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी रेलवे लेगी ताकि देश को स्वच्छ बनाने की दिशा में रेलवे अग्रणी भूमिका निभा सके.

सफाई कर्मियों को दिशानिर्देश देते सीनियर डीसीएम मनीष पाठक

अपने राउरकेला दौरे में पीसीसीएम पीके साहू ने संकेत दिया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में सभी स्टेशनों पर स्थानीय टीम यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चला रही ताकि उन्हें सफाई और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा सके.

यूरिनल की सफाई करते पीसीसीएम पीके साहू

इस दौरान पीसीसीएम ने यात्री सुविधाओं पर फोकस करते हुए प्री-पेड ऑटो शुरू करने पर जोर दिया. कहा कि स्टेशन में प्रवेश और निकासी के लिए भी गेट बनाया जाएगा. स्टेशन प्लेटफार्म के निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, स्टॉलों के दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और ग्लब्स पहनकर यात्रियों को सामान देने, स्टॉल के सामने स्वच्छता सूचक बड़ा पोस्टर लगाने का निर्देश पीसीसीएम ने दिया.

इस दौरान सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने स्टेशन के स्टॉलों से स्वयं रुपये देकर खाद्य पदार्थ को खरीदा और उसका उपयोग कर गुणवत्ता की जांच की. सीनियर डीसीएम ने स्टॉल संचालकों को सफाई के प्रति आगाह किया और किसी भी हाल में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी.  निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने सामूहिक रूप से स्टेशन परिक्षेत्र की सफाई भी की. इस क्रम में पीसीसीएम ने शौचालय तक की सफाई पर ध्यान दिया और शिद्दत से यूरिनल की सफाई भी की. अभियान के दौरान सीसीआई राकेश राय, सीआई मनीष कुमार, डिप्टी सीआई केके गागराई, स्टेशन मैनेजर एके मिश्रा आदि सक्रिय रहे.

यह भी पढ़ें : टाटानगर  स्टेशन पर अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यात्रियों को किया जागरूक

Spread the love
rourkela-pccm-becomes-the-carrier-of-cleanliness-said-plastic-will-be-removed-from-all-stations
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे बोर्ड की केपीआई रैंकिंग में रत्लाम सबसे ऊपर, दूसरे नंबर पर मंसूरी
Next Article कॉमरेड ने 14/2 में बर्खास्त सहयोगियों की बहाली के लिए छोड़ दी थी रेलवे की नौकरी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
न्यूज हंट

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group