Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » NAIR को बड़ा झटका ! रेलवे बोर्ड ने रद्द की ACM और AEE की प्रमोशनल परीक्षा, फिर से होगी आयोजित
    रेल न्यूज

    NAIR को बड़ा झटका ! रेलवे बोर्ड ने रद्द की ACM और AEE की प्रमोशनल परीक्षा, फिर से होगी आयोजित

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 7, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलहंट ने ”रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक, साफ्टवेयर चूक या गोलमाल”’ शीर्षक से खबर को गंभीरता से उठाया था  

    NEW DELHI/PATNA. रेलवे बोर्ड ने 04 अगस्त 2024 को एलडीसीई 30% (स्पेशल ड्राइव) के तहत  सभी जोन में आयोजित ACM और AEE की प्रमोशनल परीक्षा को रद्द कर दिया है.  इसका आदेश शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को जारी किया गया. परीक्षा में निश्चित पैटर्न पर सेट किए उत्तर क्रमांक को लेकर उठाये गये सवाल और बड़े स्तर पर गड़बड़ी की बात सामने आने पर यह कदम उठाया गया है. इस परीक्षा रद्द होना NAIR (नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे ) को बड़ा झटका बताया जा रहा है. पूरे देश में इस  परीक्षा का आयोजन NAIR ने किया था. रद्द ACM और AEE की प्रमोशनल परीक्षा फिर से होगी आयोजित की जायेगी जिसमें अभ्यार्थियों को दोबारा शामिल होने का मौका दिया जायेगा. RTI कार्यकर्ता रंजीत कुमार मिश्रा ने परीक्षा आयोजन में धांधली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले को रेलवे बोर्ड तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी थी. मामले को रेलहंट ने भी ”रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक, साफ्टवेयर चूक या गोलमाल” हेडिंग के साथ गंभीरता से उठाया था.

     

    परीक्षा रद्द करने का आदेश 

    परीक्षा के वैकल्पिक उत्तर के पैटर्न पर उठे थे सवाल  

    नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे (NAIR) बड़ौदा द्वारा 4 अगस्त को सभी जोन में एलडीसीई 30% कोटा के तहत ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा सहायक विधुत अभियंता, सहायक वित्त प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सहायक परिचालन प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता इत्यादि पदों के लिए थी. पूर्व में मिलने वाली धांधली की शिकायतों के बाद इस बार परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे (NAIR) बड़ौदा को सौंपी गयी थी. लेकिन धंधेबाजाें ने इस धांधली के लिए प्रश्न पत्र लीक करने की जगह उत्तर पैर्टन को ही लीक कर रेलवे बोर्ड के पारदर्शिता अपनाने के सभी दावों की ही हवा निकाल दी थी. अब यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि इतने बड़े गोलमाल में कौन लोग शामिल थे? इन लोगों पर रेलवे क्या कार्रवाई कर रहा है?

    मामला क्या था जाने : रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक

    NAIR के प्रतिष्ठा सवालों के घेरे में, ऐसे की गयी थी धांधली, 

    परीक्षा के बाद अभ्यार्थियों ने वैकल्पिक उत्तर प्रणाली में सेट किए गए प्रश्नों के जवाब के एक निश्चित पैटर्न पर होने का आरोप लगाया था. इसमें बताया गया कि सभी प्रश्नों केउत्तर को एक निश्चित पैटर्न में सेट किया गया था. सभी के प्रथम विकल्प को सही उत्तर बनाया गया था. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को उत्तर पैटर्न की जानकारी थी उन्होंने 150 में 149 से लेकर 150 तक अंक हासिल कर लिया है. जाहिर सी बात है कि यह खेल बड़े स्तर पर खेला गया और प्रश्न पत्र लीक करने की जगह धंधेबाजों ने नयी प्रणाली ही विकसित कर ली थी. मतलब इस खेल में बड़ा लेन-देन हुआ होगा.

    परीक्षा रद्द करने के बाद अहम सवाल, साजिश के पीछे कौन ! 

    रेलवे बोर्ड द्वारा 4 अगस्त को एलडीसीई 30% कोटा के तहत ACM और AEE की प्रमोशनल परीक्षा रद्द किये जाने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि प्रश्न पत्र की सेटिंग में बड़ा खेल हुआ है. सवाल यह उठता है कि रेलवे के इतने बड़े पारदर्शी सिस्टम में किसने सेंध लगायी ? इस खेल का मास्टर माइंड कौन है? रेलवे बोर्ड को इस तथ्य का पता लगाकर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है. रेलवे की प्रतिष्ठित एजेंसी नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे (NAIR) बड़ौदा का पूरा सिस्टम इस परीक्षा आयोजन को लेकर सवालों के घेरे में है.  

    मामले की सीबीआई जांच करने की उठने लगी थी मांग 

    रेलवे के सभी जोन में एक साथ आयोजित इस परीक्षा में गोलमाल पर  सीबीआई जांच की जरूरत महसूस होने लगी है. यह खेल जिस स्तर पर खेला गया है तो उसका अंदाजा लगाना कठित है. ना प्रश्न पत्र आउट करने का झमेला और ना ही प्रश्न पत्र हल करने के लिए स्काॅलर का इंतजाम. सिर्फ दाम लेकर उत्तर पुस्तिका में विकल्प की दे दी जानकारी, और हो गया बड़ा खेल ! साल भर परीक्षा के लिए तैयारी करने वालों को इस तरह बड़ा झटका लगा है. अभ्यर्थियों ने भी नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे के साथ रेलवे बोर्ड चेयरमैन, रेल मंत्री महोदय को शिकायत भेजकर प्रश्नपत्र व उत्तर विकल्प पर सवाल खड़े किये थे.इसके साथ ही फिर से परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किया है. इसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया.

    मामला क्या था जाने : रेलवे एलडीसीई 30% परीक्षा के प्रश्नपत्र में बड़ा खेल !, सभी सवालों के जबाव का नंबर एक

    ACM and AEE promotional exam cancels big curruption in indian railway railway board Railway LDCE 30% exam नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे (NAIR)
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleपुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला यात्री से अप्राकृतिक यौनाचार, नहीं थी RPF की स्कॉट पार्टी !
    Next Article Rail Board Dicision : अब डीआरएम नहीं बन सकेंगे 52 वर्ष से अधिक वाले अफसर, उम्मीदों पर फिरा पानी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group