Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, September 17
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » NIA to probe derailment of trains एनआईए ने रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने में संभावित साजिश की जांच शुरू की
जोन/बोर्ड/डिवीजन

NIA to probe derailment of trains एनआईए ने रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने में संभावित साजिश की जांच शुरू की

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 26, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

New Delhi.राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल में रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में किसी तरह की साजिश होने का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी के अधिकारी कम से कम चार ऐसी घटनाओं की जांच कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हालिया ट्रेन दुर्घटनाओं/रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में किसी तरह की साजिश होने का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की गई है. फिलहाल, कम से कम चार ऐसे मामलों की जांच की जा रही है.’’

अधिकारी ने कहा कि अब तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे पता चल सके कि इन रेल दुर्घटनाओं की या रेलगाड़ियों को पटरी से उतारने की साजिश रची गई थी. पिछले दो महीनों में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें रसोई गैस के खाली सिलेंडर, सीमेंट के स्लीपर और पत्थर के अलावा अन्य वस्तुएं रेल पटरियों पर रखी गई थीं, जिससे पता चलता है कि रेलवे की संपत्ति और यात्रियों को नुकसान पहुंचाने का जानबूझकर प्रयास किया गया.

नौ अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कुंदनगंज की ओर जा रही एक मालगाड़ी ने रायबरेली-प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर ‘सीमेंट के स्लीपर’ को टक्कर मार दी थी.
चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया लेकिन इंजन के अगले हिस्से के वस्तु से टकराने को नहीं रोक सका. प्रयागराज से आठ सितंबर को भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को भी पटरी से उतारने की कोशिश की गई. घटना को अंजाम देने की कोशिश के तहत पटरी पर एक रसोई गैस सिलेंडर रखा गया था. वहां से माचिस की डिबिया और एक बोतल पेट्रोल भी बरामद किया गया था, जिससे रेलगाड़ी को दुघर्टनाग्रस्त करने के प्रयास का संकेत मिलता है.

कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास 17 अगस्त की सुबह साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए. इसका इंजन पटरी पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया था. ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि इंजन के ‘कैटल गार्ड’ से एक पत्थर टकराया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुड़ गया. कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशनों के बीच तड़के करीब 2.35 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने कहा था कि रेल प्रशासन रेलगाड़ियों को पटरी से उतारने की संभावित कोशिशों के मद्देनजर सतर्क है और कई राज्यों में एनआईए और पुलिस सहित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकारों, पुलिस महानिदेशकों और गृह सचिवों के साथ बातचीत की जा रही है. एनआईए भी इसमें शामिल है. जो भी इस तरह की दुर्घटना कराने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह हमारा संकल्प है.

अगस्त में, वैष्णव ने कहा था कि कुछ घटनाओं में परेशान करने वाली चीजें सामने आई हैं और रेलवे प्रत्येक घटना की विस्तृत जांच कर रहा है. वह रेल पटरियों पर पत्थर और छड़ रखे जाने के कारण ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाओं के सिलसिले में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे.

Spread the love
derailment of trains indian railway INDIAN RAILWAY BREAKING NIA to probe derailment of trains NIA to probe derailment of trains NIA begins probe into possible conspiracy in derailment of trains RAILWAY NEWS RAILWAY NEWS BREAKING
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
रेल न्यूज

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026

‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’

September 14, 2026

KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम

September 13, 2026

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026

दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग

September 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group