Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Baliya : ट्रेन में महिला यात्री के पास मिली 700 गोलियां, कारण जानकर पुलिस भी रह गयी अवाक !

Baliya. दीपावली से पहले जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग के दौरान वाराणसी-छपरा पेसैंजर ट्रेन से एक बीस वर्षीय युवती के बैग से साढ़े सात सौ जिन्दा कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी गोरखपुर रेंज सवि रत्न गौतम ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली कि वाराणसी-छपरा पेसेंजर ट्रेन से एक युवती भारी मात्रा में कारतूस लेकर छपरा जा रही है.

जीआरपी ने ट्रेन में चेकिंग की शुरू कर दी. एक युवती ट्रेन की सीट पर बैठी हुई थी और वह अपने सीट के नीचे एक ट्राली बैग रखे थी. जब उस ट्राली बैग के बारे में युवती से पूछताछ की गई तो उसने उस बैग को अपना बताया. बैग की तलाशी ली गई तो उसमे 315 बोर के 750 जिन्दा कारतूस बरामद हुए. बाद में युवती को गिरफ्तार कर लिया गया.

युवती ने पूछताछ में बताया कि वह यह कारतूस छपरा ले कर जा रही थी, जिसे छपरा में किसी व्यक्ति को देना था. उसे यह बैग अंकित पांडेय जो गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर का रहने वाला है, उसी ने दिया था. उन्होंने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है. उधर, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कारतूस नक्सलियों को बेचे जा सकते थे. एक माह पहले भी करीब साढ़े आठ सौ जिन्दा कारतूस बलिया रेलवे स्टेशन से बरामद हुए थे.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

रेल यूनियन

आयोजन स्थल पर मुख्य निंयंत्रक ने लगाया गया ताला, नहीं होने दिया गया शैक्षणिक कार्यक्रम  सेफ्टी मीटिंग और कर्मचारी सम्मान समारोह रोकने से उत्तर...

आरपीएफ-जीआरपी

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के मेचेदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल प्रभु यादव ने आज सुबह अपनी त्वरित सोच और साहस...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर वीरेंद्र कुमार पालीवाल की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने लिया संज्ञान  New Delhi. एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की शिकायत पर...

आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला-बंडामुंडा यार्ड में चोरों ने खड़ी दो ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन (टीआरटी) से करीब 80 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली है....